Bitcoin का प्राइस 27280 डॉलर के साथ इस वर्ष के हाई लेवल पर पहुंचा

पिछले कुछ दिनों में मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद बिटकॉइन के प्राइस में तेजी है। इस वर्ष की शुरुआत में यह लगभग 16,750 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 मार्च 2023 21:31 IST

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी वीकेंड पर बढ़ा है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने सोमवार को 27,280 डॉलर तक पहुंचा, जो इस वर्ष का पीक लेवल है।  Binance और Coinbase जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस 30,000 डॉलर के अगले रेजिस्टेंस लेवल की ओर से बढ़ रहा है। 

पिछले कुछ दिनों में मार्केट में उतार-चढ़ाव के बावजूद बिटकॉइन के प्राइस में तेजी है। इस वर्ष की शुरुआत में यह लगभग 16,750 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस भी वीकेंड पर बढ़ा है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, इसका प्राइस 1,754 डॉलर पर था। इसमें पिछले दो दिनों में 47 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, स्टेबलकॉइन्स  Tether, USD Coin और Binance USD के अलावा Cardano, Polygon, Solana, Polkadot, Litecoin और Tron जैसी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस गिरे हैं। क्रिप्टो मार्केट की वैल्यू पिछले दो दिनों में 0.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 1.15 लाख करोड़ डॉलर पर थी। 

क्रिप्टो फर्म BuyUcoin ने Gadgets 360 को बताया, "सबसे बड़े डिजिटल एसेट बिटकॉइन में केवल सात दिनों में लगभग 22 प्रतिशत की तेजी आई है। यह जल्द ही 30,000 डॉलर के लेवल तक पहुंच सकता है लेकिन इस लेवल पर बिटकॉइन को कुछ रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। मार्केट की दिशा को तय करने में इस सप्ताह होने वाली FOMC की मीटिंग एक बड़ा कारण होगी।"

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार मिला था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Regulators, Bitcoin, Exchange, Market, Ether, Resistance, level, Solana, FTX, America, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.