Bitcoin पहुंचा 24 हजार डॉलर के पास, अन्य ऑल्टकॉइन्स में भी बढ़त

शिबा इनु और डॉजकॉइन में भी आज हल्की बढ़त देखी गई है

Bitcoin पहुंचा 24 हजार डॉलर के पास, अन्य ऑल्टकॉइन्स में भी बढ़त
ख़ास बातें
  • ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.44 प्रतिशत से बढ़ा
  • डॉजकॉइन 5.77 रुपये पर ट्रेड कर रहा है
  • शिबा इनु की कीमत $0.000012 (लगभग 0.000974 रुपये) पर है
विज्ञापन
Bitcoin की कीमत में आज वृद्धि देखने को मिली है। लगभग एक हफ्ते के बाद बिटकॉइन की कीमत में यह उच्चतम स्तर इस बड़ी गिरावट के बाद देखा गया है। बिटकॉइन $23,000 (लगभग 18.4 लाख रुपये) के पार जा चुका है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 3.54 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है और यह अब 24 हजार डॉलर के करीब पहुंच चुका है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 24,240 डॉलर यानि कि लगभग 19.4 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 2.69 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। 

ग्लोबल एक्सचेंज्स जैसे CoinMarketCap, Coinbase और Binance पर बिटकॉइन की कीमत 23,805 डॉलर यानि कि लगभग 19 लाख रुपये पर बनी हुई है। वीक टू डे परफॉर्मेंस में बिटकॉइन 3.3 प्रतिशत से ऊपर है। इस बीच ईथर की कीमत में भी बड़ा उछाल देखा गया है। खबर लिखे जाने के समय पर ईथर कॉइनस्विच कुबेर पर 1,748 डॉलर यानि कि लगभग 1.4 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा था। ग्लोबल लेवल पर इसकी कीमत 1,713 डॉलर यानि कि लगभग 1.37 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 5.37 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। CoinGecko के डेटा के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में इसकी वैल्यू में 9.6 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि अधिकतर ऑल्टकॉइन्स की कीमत में आज बढ़ोत्तरी देखी गई है। ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.44 प्रतिशत से बढ़ गया है। Solana, Polygon, TRON, Cardano, Chainlink जैसे सभी पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में आज बढ़त देखी गई है। जबकि Monero में 3.34 प्रतिशत का नुकसान दर्ज हुआ है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो शिबा इनु और डॉजकॉइन में भी आज हल्की बढ़त देखी गई है। वर्तमान में डॉजकॉइन 0.07 डॉलर यानि कि लगभग 5.77 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, शिबा इनु की कीमत $0.000012 (लगभग 0.000974 रुपये) पर है जो कि पिछले 24 घंटों में 3.62 प्रतिशत की बढ़त है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Crypto Price, Crypto price chart, crypto price today
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »