Bitcoin की तूफानी रैली के लिए Whale अकाउंट्स हैं जिम्मेदार: Crypto एनालिस्ट

Ki Young Ju, जो साउथ कोरिया की एक प्रसिद्ध डेटा एनालिटिक्स और रिसर्च कंपनी CryptoQuant के सीईओ हैं, ने ट्वीट किया कि बिटकॉइन की कीमत व्हेल अकाउंट्स के प्रभाव में है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2021 13:49 IST
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट के अनुसार 5 महीनों में व्हेल एड्रेसेज में 1.9 % की वृद्धि हुई है।
  • Bitcoin अब तक के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच रहा है।
  • व्हेल अकाउंट्स मेज्योरिटी ऐसेट होल्डर होते हैं।

क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया में 'शॉर्ट स्क्वीज' एक ऐसा इवेंट है, जहां एक ऐसेट की कीमत कम समय में आसमान छू जाती है।

Bitcoin अब तक के अपने ऊंचे स्तर पर पहुंच रहा है और क्रिप्टो एक्सचेंजों में तेजी से कॉन्ट्रेक्ट के लिए क्रिप्टोकरेंसी की मांग एकदम से बढ़ गई है। खबर लिखने के समय दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी, Coinbase पर 61,089 डॉलर (लगभग 45,96,677 रुपये) पर ट्रेड कर रही थी, जो अक्टूबर की रैली को 40 प्रतिशत से ऊपर ले जाती है। एक एनालिस्ट ने अब माना है कि वर्तमान बिटकॉइन रैली व्हेल द्वारा ऑपरेट की जा रही है और अभी इसकी झलक भर है, क्योंकि इसका असली प्रभाव तो अभी बाहर आना बाकी है। 

Ki Young Ju, जो साउथ कोरिया की एक प्रसिद्ध डेटा एनालिटिक्स और रिसर्च कंपनी CryptoQuant के सीईओ हैं, ने ट्वीट किया कि बिटकॉइन की कीमत हाल ही में व्हेल द्वारा डेरिवेटिव के माध्यम से बड़ी मात्रा में क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के चलते उछाल पर है। पिछले कुछ महीनों में जो चलन रहा है उसको देखते हुए यह बड़ा बदलाव है। मई में बिटकॉइन क्रैश होने के बाद अब बिटकॉइन बुल बड़ी खरीद करने से कतरा रहे हैं और फिलहाल के लिए नॉन फंजीबल टोकन जैसे ऐसेट्स पर फोकस कर रहे हैं। 

क्रिप्टो-दुनिया में, एक 'शॉर्ट स्क्वीज' एक ऐसा इवेंट है, जहां एक ऐसेट की कीमत कम समय में आसमान छूती है क्योंकि लीवरेज्ड शॉर्ट पोजीशन लिक्विडेट हो जाते हैं या, जैसा कि फ्रेज़ से पता चलता है, 'squeezed (निचोड़ा हुआ)'। यह एक स्नोबॉल इफेक्ट पैदा करता है जहां कीमत जितनी अधिक होती है, उतने ही अधिक शॉर्ट्स मिटा दिए जाते हैं। जिससे कीमत और ज्यादा बढ़ जाती है। दूसरी ओर व्हेल दरअसल मेज्योरिटी ऐसेट होल्डर होते हैं यानि इनके पास किसी भी ऐसेट की बड़ी मात्रा मौजूद होती है। इनकी चाल और डील्स का मार्केट पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। 

Santiment द्वारा पब्लिश किए गए लेटेस्ट डेटा के अनुसार, पिछले महीने में 100 और 1,000 कॉइन्स के बीच बड़े बिटकॉइन एड्रेसेज में लगभग 2% की वृद्धि हुई है। Santiment ने हाल के एक ट्वीट में लिखा, "पांच हफ्ते पहले जितने व्हेल एड्रेस मौजूद थे उनमें अब 254 एड्रेस और जुड़ गए हैं। यानि इन पांच महीनों में व्हेल एड्रेसेज में 1.9 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि हुई है।" Santiment के इस डेटा से पता चलता है कि व्हेल अकाउंट्स क्रिप्टो बाजार में किस कदर सक्रिय हैं और किस तरह से मार्केट पर उनका प्रभाव पड़ रहा है। इससे संकेत मिलता है कि आने वाले समय में बिटकॉइन की कीमतों में और अधिक उछाल देखा जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , cryptocurrency news in hindi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.