Bitcoin के प्राइस पर प्रेशर, क्रिप्टो मार्केट में मामूली गिरावट 

अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) का डेटा आने के बाद मार्केट में वोलैटिलिटी कम हुई है। इसके बाद से बिटकॉइन के प्राइस में तेजी में मंदड़िए रुकावट डाल रहे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2022 20:07 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन के प्राइस में तेजी में मंदड़िए रुकावट डाल रहे हैं
  • पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1.05 प्रतिशत गिरा है
  • पिछले महीने इथेरियम ब्लॉकचेन के अपग्रेड का Ether को फायदा मिल रहा है

कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इनवेस्टर्स को चेतावनी दी है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस आगे बढ़ रहा है। अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) का डेटा आने के बाद मार्केट में वोलैटिलिटी कम हुई है। इसके बाद से बिटकॉइन के प्राइस में तेजी में मंदड़िए रुकावट डाल रहे हैं। पिछले एक दिन में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1.05 प्रतिशत गिरा है और यह इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 19,300 डॉलर पर था। 

CoinDCX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर यह 0.54 प्रतिशत गिरकर 20,217 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि बिटकॉइन की वैल्यू पिछले मंगलवार की तुलना में 0.8 प्रतिशत कम है। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether के प्राइस में भी   पिछले एक दिन में गिरावट आई है। इसका प्राइस लगभग 1,300 डॉलर पर था। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसमें लगभग 1.05 प्रतिशत की गिरावट रही। भारतीय एक्सचेंजों पर यह 0.26 प्रतिशत गिरकर लगभग 1,371 डॉलर पर था। पिछले महीने इथेरियम ब्लॉकचेन के अपग्रेड के बाद से Ether को फायदा मिल रहा है। इस अपग्रेड से ट्रांजैक्शंस में तेजी आने और एनर्जी की खपत बहुत कम होने की संभावना है। इसमें Ethereum के डिवेलपर्स ने इसके माइनिंग प्रोटोकॉल की प्रूफ-ऑफ-वर्क (PoW) सिस्टम से प्रूफ-ऑफ-स्टेक (PoS) पर दोबारा कोडिंग की है। इस ब्लॉकचेन पर 100 अरब डॉलर से अधिक के डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ऐप्स को सपोर्ट मिलता है और इस वजह से अपग्रेड को लेकर सतर्कता बरती गई है। अपग्रेड से stETH कहे जाने वाले क्रिप्टो डेरिवेटिव टोकन के इनवेस्टर्स को भी राहत मिल सकती है। 

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ज्यादातर ऑल्टकॉइन्स का प्राइस गिरा है। क्रिप्टो के ग्लोबल मार्के कैपिटलाइजेशन में भी पिछले एक दिन में लगभग 1.5 प्रतिशत की कमी हुई है। Avalanche, Cardano, Solana, Chainlink, Monero और BNB में मामूली गिरावट रही। Polygon और TRON के प्राइस में बढ़ोतरी हुई है। मीम कॉइन्स Dogecoin और Shiba Inu में कमी हुई है। 

पिछले वर्ष नवंबर में बिटकॉइन ने 67,000 डॉलर से अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से इसमें काफी गिरावट आई है। इसका प्राइस गिरने से इनवेस्टर्स के साथ ही इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। बहुत से देशों में रेगुलेटर्स ने भी क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इनवेस्टर्स को चेतावनी दी है। इससे भी मार्केट पर प्रेशर बढ़ा है। कुछ क्रिप्टो फर्मों के डिफॉल्ट करने से इस मार्केट को लेकर आशंकाएं भी बढ़ी हैं। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  2. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  3. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  4. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  5. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  6. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  7. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.