Bitcoin में जोरदार तेजी, 21,000 डॉलर से पार हुआ प्राइस

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी 2.64 प्रतिशत की तेजी आई है। इसका प्राइस 1,566 डॉलर पर पहुंच गया

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जनवरी 2023 15:21 IST
ख़ास बातें
  • वीकेंड पर बिटकॉइन पिछले तीन महीनों के अपने उच्च स्तर पर पहुंचा था
  • USD Coin, Ripple और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स के प्राइस भी बढ़े हैं
  • तेजी वाले अन्य ऑल्टकॉइन्स में Binance Coin, Cardano, Polygon शामिल हैं

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.04 प्रतिशत बढ़कर 994 अरब डॉलर से अधिक हो गया

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का सोमवार को प्राइस इस वर्ष के उच्च स्तर पर पहुंच गया। भारतीय और इंटरनेशनल दोनों एक्सचेंजों पर इसमें लगभग दो प्रतिशत की तेजी आई और यह लगभग 21,075 डॉलर पर था। वीकेंड पर बिटकॉइन पिछले तीन महीनों के अपने उच्च स्तर पर पहुंचा था और इसकी वैल्यू 2,308 डॉलर बढ़ी थी। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी 2.64 प्रतिशत का उछाल आया है। इसका प्राइस 1,566 डॉलर पर पहुंच गया। पिछले तीन दिनों में इसकी वैल्यू 160 डॉलर बढ़ी है। तेजी वाले अन्य ऑल्टकॉइन्स में Binance Coin, Cardano, Polygon और Solana शामिल थे। USD Coin, Ripple और Binance USD जैसे स्टेबलकॉइन्स के प्राइस भी बढ़े हैं। CoinMarketCap के अनुसार, पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2.04 प्रतिशत बढ़कर 994 अरब डॉलर से अधिक हो गया। 

क्रिप्टो इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets 360 को बताया, "कंज्यूमर प्राइसेज में गिरावट की रिपोर्ट के बाद मार्केट में तेजी आई है। इसे क्रिप्टोकरेंसीज में रिकवरी के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है और इसके जारी रहने का अनुमान है। अमेरिका का फेडरल रिजर्व भी इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी पर लगाम लगा सकता है।" 

पिछले वर्ष के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX के दिवालिया होने का मार्केट पर बड़ा असर पड़ा था। इससे बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स ने क्रिप्टोकरेंसीज से दूरी बना ली थी। FTX के सॉफ्टवेयर में बदलाव कर क्लाइंट्स के फंड का इस्तेमाल किया गया था। एक्सचेंज के चीफ इंजीनियर ने कोड में बदलाव कर FTX के फाउंडर Sam Bankman Fried की फर्म Alameda Research को उधार ली गई रकम पर नुकसान उठाने के बावजूद उसके एसेट्स बेचने से छूट दी थी। इस छूट से फर्म को FTX से फंड उधार लेने की अनुमति मिल गई थी चाहे उसके बदले में कोलेट्रल की वैल्यू कितनी भी हो। कोड में इस बदलाव को अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने पकड़ा था। SEC ने बताया कि इससे Alameda Research को बिना किसी लिमिट के क्रेडिट दिया जा रहा था। फर्म को दो वर्षों में अरबों डॉलर का उधार गोपनीय तरीके से मिला था। इस एक्सचेंज के क्लाइंट्स की रकम फंस गई है।  
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  2. Amazon Great Freedom Sale 2026: सस्ते OnePlus फोन खरीदने का मौका! ₹17,499 से शुरू कीमतें
  3. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  4. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  2. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  3. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  4. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  5. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  6. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  7. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  8. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  9. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  10. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.