Bitcoin के प्राइस में गिरावट जारी, Ether, Dogecoin, Solana सहित कुछ क्रिप्टोकरेंसी प्रॉफिट में

जहां एक ओर Avalanche, Polygon, Polkadot, और Uniswap सभी की कीमतों में मूल्य गिरावट आई, Solana, Cosmos, और Terra बड़े प्रॉफिट दर्ज करने वाले टोकन थे।

Bitcoin के प्राइस में गिरावट जारी, Ether, Dogecoin, Solana सहित कुछ क्रिप्टोकरेंसी प्रॉफिट में

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 31 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, बिटकॉइन की कीमत $41,622 (लगभग 31 लाख रुपये) थी
  • ईथर $2,718 (लगभग 2.5 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कर रहा था ट्रेड
  • आज Solana, Cosmos, और Terra बड़े प्रॉफिट दर्ज करने वाले टोकन रहें
विज्ञापन
Bitcoin के साथ-साथ सभी बड़े और पॉपुलर altcoins की कीमतें आज, 21 फरवरी को भी गिरती नजर आई। इसमें कोई शक नहीं है कि क्रिप्टो मार्केट पर रूस के यूक्रेन पर आक्रमण, और क्रिप्टो पर अमेरिका की तरफ से जारी बयान ने काफी नकारात्मक असर डाला है। दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी ने पिछले 24 घंटों में 1.89 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। खबर लिखते समय तक, भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) $41,622 (लगभग 31 लाख रुपये) थी।

इस बीच, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत (price of Bitcoin) पिछले 24 घंटों में 1.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ $38,984 (लगभग 33 लाख रुपये) थी। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, बिटकॉइन ने पिछले एक हफ्ते में 7.6 प्रतिशत गिरावट दर्ज की है।

मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether की कीमत में भी पिछले एक हफ्ते में काफी गिरावट देखी गई थी, लेकिन पिछले 24 घंटों में क्रिप्टो एसेट की वैल्यू में बढ़ोतरी हुई है। खबर लिखे जाने तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $2,906 (लगभग 2 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स में यह यह टोकन $2,718 (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था, जो पिछले 24 घंटों में 0.53 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। CoinGecko डेटा से पता चलता है कि एक हफ्ते पहले ईथर की कीमत की तुलना में क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 5.5 प्रतिशत कमी आई है।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि भले ही बड़े क्रिप्टो एसेट्स को बीते हफ्ते के मध्य में गिरावट का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी ज्यादातर लोकप्रिय altcoins ने मामूली लाभ दर्ज किया। जहां एक ओर Avalanche, Polygon, Polkadot, और Uniswap सभी की कीमतों में मूल्य गिरावट आई, Solana, Cosmos, और Terra बड़े प्रॉफिट दर्ज करने वाले टोकन थे।

मीम कॉइन शीबा इनु और डॉजकॉइन ने पिछले 24 घंटों में बढ़ोतरी देखी। पिछले 24 घंटों में 1.04 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) $0.14 (लगभग 11 रुपये) थी, जबकि, शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India today) $0.00029 (लगभग 0.0021 रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 4% के करीब है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »