Bitcoin में गिरावट का रिस्क, Standard Chartered ने आधा किया प्राइस का टारगेट

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि क्रिप्टो मार्केट को इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से मिलने वाली डिमांड बहुत कम हो गई है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy जैसे बड़े इनवेस्टर्स ने बिटकॉइन की खरीदारी रोक दी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2025 18:11 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने अक्टूबर में लगभग 1,26,251 डॉलर का हाई बनाया था
  • इसके बाद से बिटकॉइन की वैल्यू लगभग 30 प्रतिशत घटी है
  • क्रिप्टो मार्केट को इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से मिलने वाली डिमांड घटी है

क्रिप्टो मार्केट को इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से मिलने वाली डिमांड बहुत कम हो गई है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के प्राइस में पिछले कुछ सप्ताह में भारी गिरावट हुई है। इसका असर अन्य क्रिप्टोकरेंसीज पर भी पड़ा है। बिटकॉइन ने अक्टूबर में लगभग 1,26,251 डॉलर का हाई बनाया था। इसके बाद से बिटकॉइन की वैल्यू लगभग 30 प्रतिशत घटी है। इंटरनेशनल बैंकिंग फर्म Standard Chartered ने बिटकॉइन के लिए प्राइस टारगेट को घटा दिया है। 

इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बुधवार को बिटकॉइन का प्राइस 92,100 डॉलर से कुछ अधिक पर था। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि Standard Chartered ने इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी के लिए अपने प्राइस टारगेट में कमी की है। इस वर्ष के अंत तक बिटकॉइन के लिए दो लाख डॉलर के पिछले पूर्वानुमान को आधा घटाकर एक लाख डॉलर किया गया है। हालांकि, Standard Chartered ने बिटकॉइन के लिए लॉन्ग-टर्म के पांच लाख डॉलर के पूर्वानुमान को बरकरार रखा है लेकिन इसकी समयसीमा को बढ़ाकर 2028 से 2030 किया गया है। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि क्रिप्टो मार्केट को इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स से मिलने वाली डिमांड बहुत कम हो गई है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy जैसे बड़े इनवेस्टर्स ने बिटकॉइन की खरीदारी रोक दी है। इसके अलावा एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) की ओर से इनवेस्टमेंट भी घटा है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के फेडरल रिजर्व पर राजनीतिक दबाव बढ़ने का भी क्रिप्टोकरेंसी जैसे रिस्क वाले एसेट्स पर असर पड़ रहा है। फेडरल रिजर्व की आगामी मीटिंग में इंटरेस्ट रेट में 0.25 प्रतिशत की कमी होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो क्रिप्टो मार्केट में कुछ तेजी आ सकती है। 

अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump की फैमिली की वेल्थ पर भी क्रिप्टो मार्केट में गिरावट का बड़ा असर पड़ा है। इस वर्ष की शुरुआत में ट्रंप के अमेरिका प्रेसिडेंट के तौर पर दूसरी बार कार्यकाल संभालने के बाद क्रिप्टो सेगमेंट के पक्ष में कुछ फैसले किए गए हैं। इसके बाद बिटकॉइन सहित क्रिप्टो मार्केट में उछाल आया था। ट्रंप की अक्टूबर में चीन पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद इस मार्केट में भारी बिकवाली हुई थी जिससे बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस काफी गिरे थे। ट्रंप की कंपनी Trump Media and Technology Group के शेयर प्राइस को भी नुकसान हुआ है। 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.