Bitcoin 20 हजार डॉलर पर ठहरा, स्टेबल कॉइन्स में दिखी हल्की बढ़त

Cardano, Solana, Polkadot और Tron जैसे पॉपुलर कॉइन भी लाल रंग में नजर आए जबकि Tether, USDC, BUSD जैसे स्टेबल कॉइन्स में मामूली बढ़त दर्ज की गई है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 6 जुलाई 2022 13:09 IST
ख़ास बातें
  • Tether, USDC, BUSD जैसे स्टेबल कॉइन्स में मामूली बढ़त
  • Dogecoin और Shiba Inu, दोनों ही टोकनों में आज गिरावट
  • क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री का कुल मार्केट कैप 907 बिलियन डॉलर पर

बिटकॉइन की कीमत 20,420 डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) पर चल रही है

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट लगभग एक महीने से गिरावट की राह पर है। पिछले कई हफ्तों से पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स की कीमतें लगातार नीचे की ओर खिसकती जा रही हैं। बुधवार यानि आज, 6 जुलाई को बिटकॉइन ने एक बार फिर से लाल रंग के साथ अपनी ट्रेड ओपनिंग की है। दिन के शुरू होते समय इसकी कीमत में 1.40 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार वर्तमान में बिटकॉइन की कीमत 20,420 डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) पर चल रही है। लेकिन यहां पर यह बात ध्यान देने लायक है कि मामूली गिरावट के बावजूद बिटकॉइन की कीमत 20 हजार डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) पर होल्ड रह पाई।

इंटरनेशनल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत में हल्की गिरावट आई है। Binance और CoinMarketCap जैसे ग्लोबल एक्सचेंज्स पर यह 1.42 प्रतिशत से कमजोर हुआ है और कॉइन की वैल्यू 19,882 डॉलर (लगभग 15.70 लाख रुपये) पर बनी हुई है। मार्केट में ईथर ने भी बिटकॉइन की राह ली और इसमें भी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर हल्की गिरावट दर्ज हुई है। गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि ईथर की कीमत ने आज 1.35 प्रतिशत से गोता लगाया है। खबर लिखे जाने तक भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत 89,993 रुपये पर चल रही थी जो कि पिछले 24 घंटों में 2.33 प्रतिशत की गिरावट है। 
Advertisement

इसके अलावा Cardano, Solana, Polkadot और Tron जैसे पॉपुलर कॉइन भी लाल रंग में नजर आए। Tether, USDC, BUSD जैसे स्टेबल कॉइन्स में मामूली बढ़त दर्ज की गई है। मीम क्रिप्टोकरेंसी पर नजर डालें तो Dogecoin और Shiba Inu, दोनों ही टोकनों में आज गिरावट देखी गई है। डॉजकॉइन 2.21 प्रतिशत से नीचे आ गया है जबकि शिबा इनु में 2.73 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। खबर लिखे जाने के समय तक भारत में डॉजकॉइन की कीमत 5.35 रुपये पर थी और शिबा इनु की भारत में कीमत 0.000824 रुपये पर थी। 

CoinMarketCap के डेटा के अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री का कुल मार्केट कैप 907 बिलियन डॉलर (लगभग 71,94,455 रुपये) पर आ गया है, यह अब 1 ट्रिलियन डॉलर से भी नीचे आ चुका है जबकि मार्केट की पीक पर यह 3 ट्रिलियन डॉलर हुआ करता था। इस बीच क्रिप्टो जगत से बाकी खबरों की बात करें तो, ब्राजील में पहली क्रिप्टो समर्पित इनवेस्टिगेशन यूनिट बनाई गई है जो खासतौर पर क्रिप्टो से जुड़े मामलों को देखा करेगी। अपराधों को रोकने के अलावा यह डिजिटल करेंसी के बारे में जागरुकता फैलाने का काम भी करेगी। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, Bitcoin, Ether, dogecoin, Shiba Inu, latest crypto prices
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.