Bitcoin में बढ़ी MicroStrategy की होल्डिंग, 20 करोड़ डॉलर से ज्यादा की खरीदारी

हाल ही में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बताया था कि वह अगले वर्ष अधिक शेयर्स इश्यू कर बिटकॉइन खरीद सकती है। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस 130 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2024 23:43 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास लगभग 4,46,000 बिटकॉइन हैं
  • इस कंपनी के शेयर ने पिछले महीने अपना हाई लेवल बनाया था
  • बिटकॉइन का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं

इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस 130 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली MicroStrategy ने लगातार आठवें सप्ताह में बिटकॉइन की बड़ी संख्या में खरीदारी की है। यह इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की सबसे अधिक होल्डिंग वाली कंपनी है। 

माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास लगभग 4,46,000 बिटकॉइन हैं। कंपनी के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि पिछले सप्ताह कंपनी ने 2,138 बिटकॉइन लगभग 20.9 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं। इसके लिए प्रति बिटकॉइन 97,837 डॉलर का औसत प्राइस चुकाया गया है। इसके लिए माइक्रोस्ट्रैटेजी ने अपने शेयर्स की बिक्री की है। इस कंपनी के शेयर ने पिछले महीने अपना हाई लेवल बनाया था। हालांकि, इसके बाद से इसके शेयर प्राइस में लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 

हाल ही में माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बताया था कि वह अगले वर्ष अधिक शेयर्स इश्यू कर बिटकॉइन खरीद सकती है। इस वर्ष बिटकॉइन का प्राइस 130 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। हाल ही में इसने 1,08,800 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल बनाया था। हालांकि, इसके बाद से बिटकॉइन में काफी गिरावट हुई है। इस वर्ष MicroStrategy का शेयर लगभग 480 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, इस कंपनी के शेयर्स की बिक्री कर बिटकॉइन खरीदने की स्ट्रैटेजी पर सवाल भी उठ रहे हैं। अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव के लिए प्रचार के दौरान Donald Trump ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया था। हालांकि, Federal Reserve का कहना है कि उसका बिटकॉइन का बड़ा स्टॉक बनाने की नई सरकार की योजना में शामिल होने का इरादा नहीं है। 

बिटकॉइन का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में कर रही हैं। हाल ही में रूस ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। रूस के फाइनेंस मिनिस्टर Anton Siluanov ने बताया है, "रूस में माइन किए गए बिटकॉइन्स का इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है।" बिटकॉइन की माइनिंग करने वाले प्रमुख देशों में रूस शामिल है। Siluanov ने कहा है, "इस प्रकार की ट्रांजैक्शंस हो रही हैं। हमारा मानना है कि इसे बढ़ाया जाना चाहिए।" उनका कहना था कि भविष्य में डिजिटल करेंसीज में इंटरनेशनल पेमेंट्स हो सकती हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.