बिटकॉइन में बढ़ी कंपनियों की दिलचस्पी, Microstrategy ने की 2 अरब डॉलर की खरीदारी

हाल ही में बिटकॉइन ने एक लाख डॉलर के लेवल को पार किया था। हालांकि, इसके बाद से इसके प्राइस में गिरावट हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2024 15:19 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोस्ट्रैटेजी ने 2 से 8 दिसंबर के बीच लगभग 21,550 बिटकॉइन खरीदे हैं
  • इस कंपनी के पास बिटकॉइन की पहले से बड़ी होल्डिंग है
  • अमेरिका में डॉनल्ड ट्रंप की जीत के बाद क्रिप्टो मार्केट में तेजी आई है

हाल ही में बिटकॉइन ने एक लाख डॉलर के लेवल को पार किया था

पिछले महीने अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस भी काफी बढ़ा है। इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स भी दिलचस्पी ले रहे हैं। सॉफ्टवेयर कंपनी Microstrategy ने अपनी बिटकॉइन की होल्डिंग को बढ़ाया है। 

इस कंपनी ने अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) को एक फाइलिंग में बताया है कि उसने 2 से 8 दिसंबर के बीच लगभग 21,550 बिटकॉइन लगभग 2.1 अरब डॉलर में खरीदे हैं। इसके लिए प्रति बिटकॉइन 98,783 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है। कंपनी ने बिटकॉइन की इस खरीदारी के लिए दो अरब डॉलर से ज्यादा के शेयर्स की बिक्री की है। माइक्रोस्ट्रैटेजी के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि कंपनी के पास कुल 4,23,650 बिटकॉइन हैं। इसके लिए कंपनी की प्रति बिटकॉइन औसत कॉस्ट लगभग 60,324 डॉलर की है। 

हाल ही में बिटकॉइन ने एक लाख डॉलर के लेवल को पार किया था। हालांकि, इसके बाद से इसके प्राइस में गिरावट हुई है। बिटकॉइन का प्राइस मंगलवार को लगभग 1.30 प्रतिशत घटकर 97,600 डॉलर से कुछ अधिक पर था। पिछले महीने MicroStrategy ने लगभग 55,000 बिटकॉइन की खरीदारी लगभग 5.4 अरब डॉलर में की थी। कंपनी ने 18 से 24 नवंबर के बीच लगभग 5.4 अरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे थे। इसके लिए 97,862 डॉलर प्रति बिटकॉइन का औसत प्राइस चुकाया गया था। माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बताया था कि उसने इस खरीदारी के लिए शेयर्स की बिक्री और कन्वर्टिबल नोट्स से मिले फंड का इस्तेमाल किया है। 

यह रकम के लिहाज से इसकी बिटकॉइन की दिसंबर 2020 के बाद सबसे बड़ी खरीदारी थी। माइक्रोस्ट्रैटेजी ने इन्फ्लेशन के खिलाफ हेज के लिए बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था। यह कंपनी शुरुआत में कैश के बदले बिटकॉइन खरीदती थी। इसके बाद से माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बिटकॉइन खरीदने के लिए शेयर्स और कन्वर्टिबल डेट की बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर रही है। हाल ही में ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसीज के समर्थक Paul Atkins को SEC का नया चीफ नियुक्त किया था। इससे अमेरिका में ट्रंप की अगुवाई वाली नई सरकार के कार्यभार संभालने पर क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाए जाने की संभावना बढ़ी है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.