बिटकॉइन की होल्डिंग बढ़ाने में जुटी MicroStrategy, 15,350 Bitcoin की नई खरीदारी

इस कंपनी ने 9 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच लगभग 15,350 बिटकॉइन को लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2024 17:14 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने 1,07,700 डॉलर से अधिक का नया हाई बनाया है
  • MicroStrategy ने पिछले कुछ सप्ताह में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे हैं
  • ट्रंप ने क्रिप्टो के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने का संकेत दिया है

अमेरिका में ट्रंप ने बिटकॉइन का रिजर्व बनाने का संकेत दिया है

अमेरिका में चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में काफी तेजी आई है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस भी तेजी से बढ़ा है। बिटकॉइन ने 1,07,700 डॉलर से अधिक का नया हाई बनाया है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बनाने वाली MicroStrategy ने पिछले कुछ सप्ताह में बड़ी संख्या में बिटकॉइन खरीदे हैं। 

इस कंपनी ने 9 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच लगभग 15,350 बिटकॉइन को लगभग 1.5 अरब डॉलर में खरीदा है। इसके लिए MicroStrategy ने प्रति बिटकॉइन 1,00,380 डॉलर से कुछ अधिक का प्राइस चुकाया है। क्रिप्टो सेगमेंट में इनवेस्टेंट बढ़ाने का कंपनी के शेयर प्राइस को भी फायदा मिला है। इस वर्ष MicroStrategy का शेयर लगभग 490 प्रतिशत बढ़ा है। हाल ही में इसे Nasdaq 100 इंडेक्स में भी शामिल किया गया था। कंपनी के पास लगभग 4,39,000 बिटकॉइन की कुल होल्डिंग है। इसके पास इस सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी की कुल सप्लाई का दो प्रतिशत से अधिक है। 

हालांकि, बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Microsoft ने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला किया है। हाल ही में इस कंपनी के शेयरहोल्डर्स ने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट के खिलाफ वोट दिया था। माइक्रोसॉफ्ट के शेयरहोल्डर्स के सामने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट के आकलन का एक प्रपोजल पेश किया गया था। कंपनी के बोर्ड ने शेयरहोल्डर्स को इस प्रपोजल के खिलाफ वोट करने का सुझाव दिया था। माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर, Bill Gates भी क्रिप्टोकरेंसीज के खिलाफ हैं। उन्होंने क्रिप्टोकरेंसीज में सट्टेबाजी होने और इस सेगमेंट रिस्क को लेकर आशंका जताई थी। 

चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने क्रिप्टो के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने का संकेत दिया था। उन्होंने क्रिप्टो के समर्थक Paul Atkins को SEC का नया चीफ नियुक्त किया है। इससे अगले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में ट्रंप की अगुवाई वाली नई सरकार के कार्यभार संभालने पर क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाए जाने की संभावना बढ़ी है। ट्रंप ने बिटकॉइन का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने की भी जानकारी दी है। पिछले सप्ताह ट्रंप ने न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) में ट्रेडर्स को बताया था कि वह चाहते हैं कि अन्य देशों से पहले अमेरिका में क्रिप्टो को बढ़ावा दिया जाए। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.