Bitcoin ने कई दिनों बाद पकड़ी रफ्तार, कीमतों में 10% का उछाल, जानें बाकी क्रिप्‍टोकरेंसी का हाल

बिटकॉइन की तरह ही दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) ने भी मुनाफा दर्ज किया है। करीब 9 प्रतिशत से ज्‍यादा का लाभ ईथर ने देखा है।

Bitcoin ने कई दिनों बाद पकड़ी रफ्तार, कीमतों में 10% का उछाल, जानें बाकी क्रिप्‍टोकरेंसी का हाल

गौरतलब है कि जून महीने तक बीटीसी की कीमतें 19,000 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) के आसपास मंडरा रही थीं।

ख़ास बातें
  • कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, BTC के मूल्‍य में 6.40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई
  • बिनेंस कॉइन, रिपल, कार्डानो, सोलाना और पोल्‍काडॉट भी फायदे में
  • एवलांच, यूनिस्वैप, लाइटकॉइन और चेनलिंक की कीमतों में भी बढ़ोतरी
विज्ञापन
क्रिप्‍टो (Crypto) मार्केट में गुरुवार की शुरुआत अच्‍छे संकेतों के साथ हुई है। कई क्रिप्‍टोकरेंसीज (cryptocurrencies) ने हरे चार्ट में जगह बनाई है। दुनिया की सबसे पॉपुलर और पुरानी क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) ने 23,812 डॉलर (लगभग 19 लाख रुपये) के प्राइस पॉइंट पर कारोबार शुरू किया। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, BTC के मूल्‍य में 6.40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर BTC ने आश्चर्यजनक रूप से 10 फीसदी का बड़ा मुनाफा दर्ज किया है। Binance और CoinMarketCap के अनुसार, BTC की कीमत 23,146 डॉलर (लगभग 18.40 लाख रुपये) हो गई है। गौरतलब है कि जून महीने तक बीटीसी की कीमतें 19,000 डॉलर (लगभग 15 लाख रुपये) के आसपास मंडरा रही थीं।

बिटकॉइन की तरह ही दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) ने मुनाफा दर्ज किया है। करीब 9 प्रतिशत से ज्‍यादा का लाभ ईथर ने देखा है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ETH वर्तमान में 1,687 डॉलर (लगभग 1.35 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है। 

इन दोनों क्रिप्‍टोकरेंसीज की तरह ही बिनेंस कॉइन, रिपल, कार्डानो, सोलाना और पोल्‍काडॉट ने भी मुनाफा कमाया है। मीम कॉइंस के रूप में पॉपुलर डॉजकॉइन और शीबा इनु ने कीमतों में बढ़ोतरी देखी है, जबकि एवलांच, यूनिस्वैप, लाइटकॉइन और चेनलिंक समेत कई क्रिप्‍टोकॉइन मुनाफा देख रही हैं। 

हालांकि टीथर, यूएसडी कॉइन और फ्लेक्स ने नुकसान देखा है, जबकि ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी हरे चार्ट में परफॉर्म कर रही हैं। एक छोटी गिरावट के बाद क्रिप्टो मार्केट का ओवऑल वैल्‍यूएशन फिर से ट्रिलियन-डॉलर के मार्क से ज्‍यादा हो गया है। CoinMarketCap के अनुसार, वर्तमान में क्रिप्टो इंडस्‍ट्री का मार्केट कैप 1.060 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 84,56,922 करोड़ रुपये) है। 

मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव के बावजूद डिजिटल असेट्स सेक्‍टर को अपनाया जाना तेज हो रहा है। उदाहरण के लिए, अमेरिकी सीनेट 50 डॉलर (लगभग 4,000 रुपये) से कम मूल्य के क्रिप्टो ट्रांजैक्‍शंस पर टैक्‍स छूट के बारे में विचार कर रही है। इस बदलाव पर जोर देने वाले एक नए बिल को मंजूरी के लिए बढ़ा दिया गया है। बिल का मकसद पेमेंट मोड के रूप में क्रिप्टो असेट्स के रोजाना इस्‍तेमाल को बढ़ावा देना है। दूसरी ओर, सिंगापुर के ‘फोमो पे' जैसे फिनटेक ब्रैंड भी ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेज को तेज करने के लिए क्रिप्टोकरेंसी का इस्‍तेमाल करना चाहते हैं।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  2. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  3. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  6. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  7. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  8. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  9. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  10. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »