26 हजार डॉलर से नीचे आया Bitcoin, Ether समेत ज्‍यादातर Crypto का हाल बुरा

एक ओर बिटकॉइन की कीमत अपने निम्‍नतम स्‍तर पर है, वहीं दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) में भी बड़ी गिरावट देखी गई है।

26 हजार डॉलर से नीचे आया Bitcoin, Ether समेत ज्‍यादातर Crypto का हाल बुरा

गैजेट्स 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर ज्‍यादातर altcoins के लाल निशान पर होने की बात कहता है।

ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 25,861 डॉलर पर है
  • BTC का मूल्य सप्ताह-दर-दिन 14 फीसदी से ज्‍यादा गिर गया है
  • ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप पिछले 24 घंटों में 4.99 फीसदी ग‍िर गया है
विज्ञापन
बिटकॉइन (Bitcoin) समेत ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसीज की कीमतों में बड़ी गिरावट ने पिछले हफ्ते हासिल किए गए मामूली फायदे को भी खत्‍म कर दिया है। बीते सप्‍ताह की शुरुआत में दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन 31,000 डॉलर (लगभग 24 लाख रुपये) के मार्क तक पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन अब इसकी कीमतें 18 महीनों में सबसे कम हैं। इसकी वजह अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों को माना जा रहा है, जो क्रिप्टोकरेंसीज के लिए मुश्किल बन रहे हैं। मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत एक दिन में 6 फीसदी से ज्‍यादा गिर गई है और ग्‍लोबल एक्सचेंजों में फ‍िलहाल 26,000 डॉलर (लगभग 20 लाख रुपये) के आसपास है। वहीं, इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन का मूल्य 27,558 डॉलर है, जो पिछले 24 घंटों में 5.79 फीसदी कम हो गया है। 

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 25,861 डॉलर (लगभग 20 लाख रुपये) है, जबकि CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि BTC का मूल्य सप्ताह-दर-दिन 14 फीसदी से ज्‍यादा गिर गया है।

एक ओर बिटकॉइन की कीमत अपने निम्‍नतम स्‍तर पर है, वहीं दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी 
ईथर (Ether) में भी बड़ी गिरावट देखी गई है। दुनिया की यह दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी 2,000 डॉलर (लगभग 1.55 लाख रुपये) के मार्क को पार करने के लिए संघर्ष कर रही है। खबर लिखे जाने तक कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 1,457 डॉलर (लगभग 1.1 लाख रुपये) है। वहीं ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर इसका मूल्य 1,368 डॉलर (लगभग 1.05 लाख रुपये) पर है, जहां यह पिछले 24 घंटों में 6.04 फीसदी गिर गई है।

CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, पिछले हफ्ते कीमतों में गिरावट के मुकाबले इस वीकेंड ईथर की कीमतों में 25 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई है।

गैजेट्स 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर ज्‍यादातर altcoins के लाल निशान पर होने की बात कहता है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले 24 घंटों में ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 4.99 फीसदी ग‍िर गया है। BNB समेत Polkadot, Avalanche, Solana, Polygon, Uniswap और Chainlink सभी की कीमतों में गिरावट आई है। Elrond जैसी क्रिप्‍टोकरेंसी ने तो लोगों का नुकसान दोगुना कर दिया है। 

मीमकॉइंस के तौर पर पॉपुलर Shiba Inu और Dogecoin की वैल्‍यू में भी दिन के दौरान गिरावट देखी गई है। पिछले 24 घंटों में कीमतों में 6.57 फीसदी की गिरावट के बाद डॉजकॉइन का मूल्य वर्तमान में 0.07 डॉलर (लगभग 5.5 रुपये) है, जबकि शीबा इनु का मूल्य 0.000088 डॉलर (लगभग 0.000688 रुपये) है। यह पिछले दिन की तुलना में 1.43 फीसदी कम है।

क्रिप्टो मार्केट पर वीकेंड में दिखाई दिए प्रेशर की वजह से क्रिप्टोकरेंसी ऋण देने वाली फर्म सेल्सियस नेटवर्क ने अकाउंट्स के बीच विदड्रॉल और ट्रांसफर रोकने का फैसला किया है। फर्म के इस फैसले ने ट्रेडर्स के विश्‍वास को और खराब किया है।  
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »