Bitcoin, Ether, Solana, Dogecoin सहित सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें बढ़ी, जानें लेटेस्ट प्राइस

Polygon, Binance Coin, Solana, Avalanche, Cosmos, Polkadot, और Elrond मेटावर्स टोकन Decentraland (MANA), The Sandbox (SAND) और Enjin Coin (ENJ) के साथ लाभ दर्ज करने वाले टोकन थे।

Bitcoin, Ether, Solana, Dogecoin सहित सभी पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें बढ़ी, जानें लेटेस्ट प्राइस

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 30.5 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन की कीमत $41,114 (लगभग 30.5 लाख रुपये) थी
  • $2,929 (लगभग 2 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था Ether
  • Polygon, Solana, Avalanche, Cosmos और Polkadot रहें प्रॉफिट में
विज्ञापन
Bitcoin की कीमत (Bitcoin price in India) सोमवार को एक बार फिर बढ़ती नज़र आई। इसके बाद से, दुनिया की सबसे मूल्यवान क्रिप्टोकरेंसी पिछले 24 घंटों में भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 2.19 प्रतिशत बढ़ी है। खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) $41,114 (लगभग 30.5 लाख रुपये) थी। वहीं, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर, बिटकॉइन की कीमत पिछले 24 घंटों में 3.69 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ $38,500 (लगभग 29 लाख रुपये) थी।

मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether पिछले हफ्ते 12% से अधिक बढ़ा। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $2,929 (लगभग 2 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स में इसकी वैल्यू $2,700 (लगभग 2 लाख रुपये) के पार, यानी $2,738 पर पहुंच गई थी। यह पिछले 24 घंटों में 9% की बढ़त है। CoinGecko डेटा से पता चलता है कि एक महीने पहले ईथर की कीमत की तुलना में यह अभी भी 27% की गिरावट है।

Gadgets 360 का क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर फरवरी की शुरुआत के साथ लोकप्रिय altcoins की अच्छी परफॉर्मेंस दिखाता है। Polygon, Binance Coin, Solana, Avalanche, Cosmos, Polkadot, और Elrond मेटावर्स टोकन Decentraland (MANA), The Sandbox (SAND) और Enjin Coin (ENJ) के साथ लाभ दर्ज करने वाले टोकन थे।

मीम कॉइन की बात करें, तो पिछला हफ्ता SHIB और DOGE दोनों के लिए बेहतर रहा है। पिछले 24 घंटों में 2.55 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) वर्तमान में $0.15 (लगभग 11.5 रुपये) है, जबकि, शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India today) $0.000023 (लगभग रु.0.002) है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »