Bitcoin, Ether, Dogecoin और Shiba Inu में भारी गिरावट, Tether और USD Coin संभले

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, प्राइस चार्ट में अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी लाल रंग में ही दिखाई दीं जिनमें अधिकतर पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी शामिल थीं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जनवरी 2022 13:54 IST
ख़ास बातें
  • प्राइस चार्ट में अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी लाल रंग में ही दिखाई दीं।
  • Shiba Inu में 15.6% की भारी गिरावट आई है।
  • डॉजकॉइन और शीबा इनु दोनों पॉपुलर मीम क्रिप्टोकरेंसी लुढ़क गईं।

Binance Coin, Cardano, Solana, Polkadot कुछ ऐसी क्रिप्टोकरेंसी रहीं जिनमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए यह वीकेंड फायेदमंद साबित होता नहीं दिख रहा है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में लगातार गिरावट जारी है। ग्लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की आज की कीमत (bitcoin price today) 39,000 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये) पर बनी हुई है। नवंबर 2021 में पीक पर पहुंचने के बाद से इसकी कीमत में अब तक 40% की गिरावट आ चुकी है। भारत में बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) कॉइनस्विच कुबेर (CoinSwitch Kuber) पर 29.35 लाख रुपये पर चल रही है। पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन की वर्तमान कीमत (latest bitcoin price) में 6.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

बिटकॉइन की कीमत में गिरावट का असर अन्य डिजिटल ऐसेट्स पर भी पड़ा है। कई पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स (altcoins) की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गिरावट के प्रतिशत को देखें तो ईथर को बिटकॉइन से ज्यादा नुकसान हुआ है। पिछले 24 घंटे में ईथर की वर्तमान कीमत (ether latest price) में 10% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर ईथर की आज की कीमत (ether price today in India) 2.06 लाख रुपये पर चल रही है। ग्लोबल मार्केट में ईथर को 12.1% का नुकसान हुआ है। ग्लोबल एक्सचेंजों पर ईथर की कीमत 2,593 डॉलर (लगभग 1.92 लाख रुपये) पर चल रही है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, प्राइस चार्ट में अधिकतर क्रिप्टोकरेंसी लाल रंग में ही दिखाई दीं जिनमें अधिकतर पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी शामिल थीं। Binance Coin, Cardano, Solana, Polkadot कुछ ऐसी क्रिप्टोकरेंसी रहीं जिनमें बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। Binance Coin में 9.9% की गिरावट आई है जबकि कार्डानो की कीमत में 8.6% की गिरावट देखी गई है। एक तरफ Solana में 12.4% की गिरावट हुई तो वहीं, Polkadot में 17% तक की गिरावट आई है। Tether और USD coin ही ऐसी क्रिप्टोकरेंसी रहीं जिनमें मामूली बढ़त देखने को मिली है। 

मीम आधारित क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो डॉजकॉइन और शीबा इनु दोनों पॉपुलर मीम क्रिप्टोकरेंसी लुढ़क गई हैं। Dogecoin में जहां 7 प्रतिशत की गिरावट रिकॉर्ड की गई है तो Shiba Inu में 15.6% की भारी गिरावट आई है। गिरावट प्रतिशत के हिसाब से Shiba Inu को अधिक नुकसान हुआ है। खबर लिखने तक डॉजकॉइन की भारत में कीमत (Dogecoin price today in India) 0.143498 डॉलर (लगभग 11.3 रुपये) पर थी। जबकि शिबा इनु की भारत में कीमत (Shiba Inu price today in India) $0.00002218 डॉलर (लगभग 0.001607 रुपये) पर चल रही थी। कोरोना महामारी का असर दुनिया भर में देखा जा रहा है जिसका असर क्रिप्टोमार्केट पर भी पड़ रहा है।

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  3. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra XEV 9S बनी बेस्ट-सेलिंग EV, MG Windsor EV को पीछे छोड़ा
  2. Redmi K100 Pro में मिलेगा कस्टम Snapdragon 8 Elite Gen 5 V सीरीज चिपसेट
  3. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  6. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  8. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  9. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  10. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.