क्रिसमस पर Bitcoin और Ether में गिरावट, क्रिप्टो मार्केट पर हॉलिडे सीजन का असर

Ether का प्राइस 0.39 प्रतिशत घटकर 2,264 डॉलर पर था। इसके प्राइस में वीकेंड पर 11 डॉलर की कमी हुई है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2023 15:43 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 42,906 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • क्रिप्टो मार्केट में हॉलिडे सीजन की वजह से कुछ मंदी है
  • Ether का प्राइस 0.39 प्रतिशत घटकर 2,264 डॉलर पर था

कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

मार्केट वैल्यू के लिहाज  से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को क्रिसमस पर गिरावट थी। इसका प्राइस लगभग 0.09 प्रतिशत गिरकर लगभग 42,906 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसका प्राइस वीकेंड पर लगभग 1,306 डॉलर घटा है। क्रिप्टो मार्केट में हॉलिडे सीजन की वजह से कुछ मंदी है। 

Ether का प्राइस 0.39 प्रतिशत घटकर 2,264 डॉलर पर था। इसके प्राइस में वीकेंड पर 11 डॉलर की कमी हुई है। इसके अलावा Ripple, Cardano, Litecoin और Stellar में भी गिरावट थी। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन वीकेंड पर 1.30 प्रतिशत कम होकर 1.66 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने Gadgets360 को बताया, "इस वर्ष क्रिप्टो मार्केट का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन इस वर्ष लगभग 60 प्रतिशत बढ़ा है। इसके पीछे इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी और NFT की लोकप्रियता बढ़ना प्रमुख कारण हैं। बिटकॉइन की मार्केट वैल्यू लगभग 155 प्रतिशत बढ़ी है। इससे बिटकॉइन इस वर्ष सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले एसेट क्लास में से शामिल है। अगला वर्ष क्रिप्टो के लिए तेजी का साइकल हो सकता है। क्रिप्टो मार्केट की रफ्तार को बढ़ाने में ETF के लिए स्वीकृति की संभावना का बड़ा योगदान होगा। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की ओर से इंटरेस्ट रेट्स में कटौती से भी इस मार्केट को मदद मिल सकती है।" 

बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने से इसमें क्रिप्टो एक्सचेंजों के अलावा सामान्य मार्केट एक्सचेंजों के जरिए भी इनवेस्टमेंट किया जा सकेगा। पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को झटका लगा था। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इससे क्रिप्टो मार्केट में ट्रेडिंग की वॉल्यूम बढ़ सकती है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.