Bitcoin, Ether रिकॉर्ड ऊंचाई पर, दुनियाभर में क्रिप्टो एडॉप्शन रेट पकड़ रहा तेजी

क्रिप्टोकरेंसी की मांग अब तेजी पकड़ रही है। निवेशक अब इन्फ्लेशन के प्रभाव को रोकने के लिए डिजिटल एसेट्स की ओर रुख कर रहे हैं। 

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 नवंबर 2021 14:06 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin और Ether की कीमत डॉलर के मुकाबले लगभग 70 प्रतिशत बढ़ गई है।
  • बिटकॉइन इनफ्लो 8 नवंबर को 2.8 बिलियन डॉलर (करीब 20,681 करोड़ रु) पर था।
  • मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार ईथर जल्द ही 5 हजार डॉलर पर पहुंच सकता है।

Bitcoin और Ether दोनों ही क्रिप्टोकरेंसी जून के बाद से कीमत के मामले में दोगुना से अधिक हो गई हैं।

Bitcoin और Ether ने मंगलवार को एशियाई ट्रेड में क्रिप्टोक्यूरेंसी को अपनाने के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया। कारण इन्फ्लेशन के लिए लोगों का डर रहा जिसने एसेट्स क्लास को सपोर्ट किया। जाहिर है कि इन्वेस्टर अब इन्फ्लेशन के प्रभाव को रोकने के लिए डिजिटल एसेट्स की ओर रुख कर रहे हैं। 

बिटकॉइन की कीमत 67,803 डॉलर (करीब 50.07 लाख रुपये) तक बढ़ गई और मार्केट प्राइस के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर  शुरुआती एशियाई घंटों में 4,825 डॉलर (करीब 3.56 लाख रुपये) तक पहुंच गई। भारत में बिटकॉइन की कीमत 9 नवंबर को 54.35 लाख रुपये थी जबकि ईथर की कीमत 3.83 लाख रुपये थी।

दोनों ही क्रिप्टोकरेंसी जून के बाद से कीमत के मामले में दोगुना से अधिक हो गई हैं और अक्टूबर की शुरुआत से डॉलर के मुकाबले लगभग 70 प्रतिशत बढ़ गई हैं। ब्रोकरेज Pepperstone के रिसर्च हेड क्रिस वेस्टन ने कहा, "क्रिप्टो वह जगह है जहां तेजी से पैसा बनता है।" "(ईथर) एक सपने की तरह ट्रेंड कर रहा है और यह यहां लंबा और मजबूत रहेगा," उन्होंने कहा।

"क्लाइन्ट नेट लॉन्ग हैं, जिसमें 79 प्रतिशत ओपन पोजीशन लंबे समय तक रहते हैं, और मुझे लगता है कि 5 हजार डॉलर (लगभग 3.69 लाख रुपये) की पार्टी जल्द ही शुरू हो सकती है।" (अर्थात् ईथर जल्द ही 5 हजार डॉलर पर पहुंच सकता है)
अक्टूबर में New York Stock Exchange में बिटकॉइन फ्यूचर्स एक्सचेंज ट्रेडेड फंड लॉन्च हुआ। यह एक फाइनेंशिअल इंस्ट्रूमेंट है जिसके लॉन्च के बाद लोगों की पहुंच बिटकॉइन तक और आसान हो गई है। फ्लो से संबंधित लाभ अब बिटकॉइन में तेजी पकड़ रहा है। 
Advertisement

CoinShares के आंकड़ों के अनुसार, बिटकॉइन का इनफ्लो पिछले सप्ताह कुल 95 मिलियन डॉलर (लगभग 701 करोड़ रुपये) था, जो सभी डिजिटल ऐसेट्स के फ्लो से बड़ा है। जबकि आठ सप्ताह के बुल रन के दौरान यह फ्लो 8 नवंबर को 2.8 बिलियन डॉलर (लगभग 20,681 करोड़ रुपये) पर दिखाया गया। 

हाल के हफ्तों में, ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े बैंक ने भी कहा है कि वह रीटेल कस्टमर्स को क्रिप्टो ट्रेडिंग की पेशकश करेगा। वहीं सिंगापुर के अधिकारियों ने भी एसेट्स क्लास के लिए पॉजीटिव रेस्पोन्स दिखाया है और स्टॉक्स में भी इस पॉजीटिव मूड का असर देखने को मिला है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
  3. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  4. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  5. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  6. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  7. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  8. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  9. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  10. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.