यूक्रेन के Crypto सेक्टर को लीगल करने के बाद Bitcoin, Ether सहित क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में तेजी

Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ETH 4.14 प्रतिशत बढ़ा है और खबर लिखे जाने तक इसकी कीमत (Ether price in India today) $2,838 (लगभग 2.15 लाख रुपये) थी।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 17 मार्च 2022 15:37 IST
ख़ास बातें
  • BTC की कीमत 4.20% की बढ़ोतरी के साथ $41,099 (करीब 31 लाख रुपये) हो गई है
  • Ether $2,838 (लगभग 2.15 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कर रहा था ट्रेड
  • Binance Coin, Cardano और Solana की कीमतों में भी हुई बढ़ोतरी

CoinSwitch Kuber पर Bitcoin $42,172 (लगभग 32 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था

बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) में गुरुवार को एक बार फिर 3.82 प्रतिशत के साथ अच्छा उछाल आया है। खबर लिखते समय तक, मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर $42,172 (लगभग 32 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रही थी। वहीं, Binance और CoinMarketCap पर, BTC की कीमत में 4.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह $41,099 (करीब 31 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था। स्पष्ट रूप से, बीटीसी ने पिछले दो दिनों में रिकवरी दिखाई है, जहां पहले इसकी ट्रेडिंग वैल्यू लगभग 38,000 डॉलर (लगभग 29 लाख रुपये) के आसपास मंडरा रही थी।

Ether भी अब अच्छी रिकवरी कर रहा है। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ETH 4.14 प्रतिशत बढ़ा है और खबर लिखे जाने तक इसकी कीमत (Ether price in India today) $2,838 (लगभग 2.15 लाख रुपये) थी। Coinbase जैसे अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज पर, ETH की कीमत 4.82 प्रतिशत बढ़ी है और वर्तमान में यह $2,764 (लगभग 2 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा है।

BTC और ETH की कीमतों में यह बढ़ोतरी यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy द्वारा देश में क्रिप्टो को वैध बनाने के आदेश के बाद हुई है। बिटकॉइन और ईथर के साथ-साथ अन्य क्रिप्टो एसेट भी यूक्रेन के लिए लाखों डॉलर का डोनेशन लेकर आई हैं।

यूक्रेन ने 16 मार्च, 2022 को हस्ताक्षरित अपने नए क्रिप्टो वैधीकरण कानून के हिस्से के रूप में राष्ट्रीय और विदेशी क्रिप्टो एक्सचेंज्स के लिए सरकारी सपोर्ट का वादा किया है। अल सल्वाडोर के विपरीत, देश ने लीगल टेंडर के रूप में Bitcoin या किसी अन्य क्रिप्टोकरेंसी को नहीं अपनाया है।
 

 Binance CoinCardanoSolanaAvalanche, और Polkadot सहित अधिकांश altcoins भी मार्केट की  स्पीड के साथ ऊपर उठ रहे हैं।
Advertisement

Dogecoin और Shiba Inu ने भी निचले स्तर पर रहने के बाद थोड़ा प्रॉफिट देखा है।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ether, Bitcoin, cryptocurrency news, Ukraine Russia war
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  2. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  3. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  4. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  5. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  6. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  7. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  8. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  9. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  10. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.