Bitcoin, Ether के नहीं बदल रहे हालात, ज्‍यादातर ऑल्‍टकॉइंस ने भी देखी गिरावट

दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) में भी गिरावट देखी गई है। इसका मूल्य 1,216 डॉलर है।

Bitcoin, Ether के नहीं बदल रहे हालात, ज्‍यादातर ऑल्‍टकॉइंस ने भी देखी गिरावट

गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ज्‍यादातर प्रमुख altcoins को पिछले दिन के मुकाबले काफी नुकसान हुआ है।

ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल क्रिप्‍टो मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले 24 घंटों में 2.65 फीसदी घटा
  • पॉलीगॉन इकलौता ऑल्‍टकॉइन रहा, जिसने कीमतों को नीचे नहीं जाने दिया
  • शीबा इनु और डॉजकॉइन ने भी बड़ी गिरावट देखी है
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। बढ़ती मुद्रास्फीति और ब्याज दरें इसके बैकड्रॉप में हैं, जो दुनियाभर की अर्थव्‍यवथा को खराब कर रही हैं। इससे बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों में और गिरावट आई है। मार्केट वैल्‍यू के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत ग्‍लोबल एक्सचेंजों में 20,300 डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) के आसपास है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन का मूल्य 21,468 डॉलर (लगभग 16.85 लाख रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 2.71 फीसदी नीचे गया है। CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 20,373 डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) है। 

ट्रेडिशनल मार्केट के साथ-साथ क्रिप्‍टो मार्केट नुकसान देख रहे हैं। दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) में भी गिरावट देखी गई है। खबर लिखे जाने तक कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 1,216 डॉलर (लगभग 95,500 रुपये) है, जबकि ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर इसका मूल्‍य 1,154 डॉलर (लगभग 90,600 रुपये) है। पिछले 24 घंटों में ईथर की कीमत में 2.85 फीसदी की कमी आई है। 

गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ज्‍यादातर प्रमुख altcoins को पिछले दिन के मुकाबले काफी नुकसान हुआ है। ग्‍लोबल क्रिप्‍टो मार्केट कैपिटलाइजेशन भी पिछले 24 घंटों में 2.65 फीसदी तक नीचे चला गया है। बीएनबी, पोलकाडॉट, एवलांच, सोलाना और चेनलिंक जैसी प्रमुख करेंसी नुकसान में हैं, जबकि पॉलीगॉन इकलौता ऑल्‍टकॉइन रहा, जिसने कीमतों को नीचे नहीं जाने दिया। 

मीम कॉइंस के रूप में पॉपुलर शीबा इनु और डॉजकॉइन ने भी बड़ी गिरावट देखी है। पिछले 24 घंटों में 6.39 फीसदी से ज्‍यादा की गिरावट के बाद डॉजकॉइन का मूल्य वर्तमान में 0.07 डॉलर (लगभग 5.5 रुपये) है, जबकि शीबा इनु का मूल्य 0.00001 डॉलर (लगभग 0.00082 रुपये) है। यह पिछले दिन की तुलना में 7.45 प्रतिशत कम है।

CoinDCX की रिसर्च टीम ने गैजेट्स 360 को बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने मंदी की आशंकाओं का मुकाबला करने के लिए दरों में और अधिक बढ़ोतरी की है। अनिश्चितताओं के नए सिरे से उभरने से तमाम क्रिप्‍टोकरेंसीज पर असर पड़ा है। हालांकि हाल ही में अमेरिका में बिटकॉइन को एक कमोडिटी माना गया है और यह निवेशकों के लिए संभावित रूप से अनिश्‍च‍ि‍तताओं से बचने का एक सुरक्षित ठिकाना हो सकता है। पर, फ‍िलहाल ऐसी संभावना नहीं दिख रही और ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसी अपनी कीमतों को हर चार्ट में बरकरार रखने के लिए जूझ रही हैं।  
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »