Bitcoin, Ether, Polygon सहित इन क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस बढ़े, Terra को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Polygon, Binance Coin, Solana, Avalanche, Elrond, मेटावर्स टोकन Decentraland (MANA), The Sandbox (SAND), और Enjin Coin (ENJ) सबसे ज्यादा लाभ हासिल करने वालों में से कुछ कॉइन थे।

Bitcoin, Ether, Polygon सहित इन क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस बढ़े, Terra को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

लोकप्रिय altcoins में Terra एकमात्र क्रिप्टो टोकन था, जिसकी कीमत 6% से अधिक गिरी थी

ख़ास बातें
  • Bitcoin की कीमत वर्तमान में $40,451 (लगभग 30 लाख रुपये) है
  • खबर लिखते समय तक, ईथर की कीमत $2,648 (लगभग 2 लाख रुपये) थी
  • Polygon,Binance Coin, Solana, Avalanche, और Elrond की कीमत बढ़ी
विज्ञापन
बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India) ने पिछले हफ्ते के अंत में गिरावट देखी। न केवल दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी, बल्कि कई बड़े altcoin के लिए पूरा हफ्ता खासा अच्छा नहीं गया। हालांकि, मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने इस हफ्ते लगातार सुधार देखा है और बुधवार, 26 जनवरी को बिटकॉइन $38,000 (लगभग 30 लाख रुपये) से ऊपर पहुंच गया। लेकिन BTC गुरुवार तक इस बढ़त को बनाए रखने में विफल रहा, और इसमें 4% से अधिक की गिरावट आई। वहीं, शुक्रवार की शुरुआत अच्छी रही, जहां बिटकॉइन की कीमत (Price of Bitcoin today) वर्तमान में $40,451 (लगभग 30 लाख रुपये) है, जो भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर पिछले 24 घंटे में 3.81 प्रतिशत की बढ़ोतरी है।

इस बीच, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत $37,000 (लगभग 30 लाख रुपये) से ऊपर है, जो पिछले कुछ दिनों में थोड़ा सुधार है। CoinMarketCap के अनुसार, BTC की वैल्यू पिछले 24 घंटे में 3.71 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ $37,266 (लगभग 30 लाख रुपये) है।

मार्केट कैपिटल के हिसाब से दुसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether गुरुवार से खराब प्रदर्शन कर रही है। इसकी कीमत में 5% से अधिक की गिरावट आई है। लेकिन, बिटकॉइन के समान, इथेरियम-आधारित इस क्रिप्टोकरेंसी के लिए शुक्रवार अच्छा रही। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $2,648 (लगभग 2 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर इसकी वैल्यू $2,435 (लगभग 2 लाख रुपये) के आसपास थी यह पिछले 24 घंटे में 1.40 प्रतिशत की बढ़त है। CoinGecko के अनुसार, पिछले वीकेंड के क्रैश के बाद से ईथर की वैल्यू 19 प्रतिशत से अधिक गिरी है।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि सबसे लोकप्रिय altcoins ने शुक्रवार को अच्छा परफॉर्म किया है। Polygon, Binance Coin, Solana, Avalanche, Elrond, मेटावर्स टोकन Decentraland (MANA), The Sandbox (SAND), और Enjin Coin (ENJ) सबसे ज्यादा लाभ हासिल करने वालों में से कुछ कॉइन थे। लोकप्रिय altcoins में Terra एकमात्र क्रिप्टो टोकन था, जिसकी कीमत 6% से अधिक गिरी थी।

क्रैश के बाद से मीम करेंसी के लिए भी हफ्ता बहुत अच्छा नहीं रहा। हालांकि, पिछले 24 घंटे SHIB और DOGE दोनों के लिए बेहतर रहे हैं। इस बीच, 0.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) वर्तमान में $0.15 (लगभग 11.5 रुपये) है, जबकि, शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India) $0.000023 (लगभग 0.002 रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 2.58 प्रतिशत की बढ़त है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  2. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  3. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  7. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  8. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  9. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  10. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »