Bitcoin, Ether में आज भी दिखी बढ़त तो Dogecoin, Tether लुढ़के

मंगलवार, 26 अक्टूबर को बिटकॉइन 0.59 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ खुला और 64,960 डॉलर (लगभग 48.7 लाख रुपये) पर ट्रेड करना शुरू किया।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2021 16:42 IST
ख़ास बातें
  • Cardano, Ripple, Polkadot, Shiba Inu और Uniswap में हल्की बढ़त हुई दर्ज।
  • Tether, Dogecoin और USD Coin में आज गिरावट देखने को मिली।
  • नाइजीरिया ने 25 अक्टूबर से पहली डिजिटल करेंसी "eNaira" लॉन्च की।

19 अक्टूबर को, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज को पहला बिटकॉइन फ्यूचर्स एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) मिला।

Bitcoin के 67,000 डॉलर (लगभग 50 लाख रुपये) के अब तक के सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंचने के एक हफ्ते बाद, दुनिया की सबसे कीमती क्रिप्टोकरेंसी 60,000 डॉलर (लगभग 45 लाख रुपये) से ऊपर बनी हुई है। मंगलवार, 26 अक्टूबर को बिटकॉइन 0.59 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ खुला और 64,960 डॉलर (लगभग 48.7 लाख रुपये) पर ट्रेड करना शुरू किया। 19 अक्टूबर को, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज को पहला बिटकॉइन फ्यूचर्स एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) मिला, जिसके बाद बिटकॉइन की कीमतों में तेजी आई है। कई निवेशकों द्वारा इस क्रिप्टोकरेंसी को मॉडर्न टाइम में सोने के बराबर कहा जा रहा है।

Ether, जो दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है, प्राइस के मामले में लगातार आगे बढ़ रही है। हालांकि इसकी बढ़त बिटकॉइन जैसी तेज नहीं है मगर लगातार बनी हुई है। इसमें छोटी लेकिन लगातार वृद्धि देखी जा रही है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखने के समय ईथर 4,382 डॉलर (लगभग 3,28,821 रुपये) पर ट्रेड कर रहा था। अब तक यह सप्ताह ईथर के लिए अच्छा रहा है क्योंकि यह भी मंगलवार, 26 अक्टूबर को एक प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला।

कुल मिलाकर क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर चार्ट में हरे रंग का बोलबाला दिखा। मंगलवार को अधिकांश altcoins में वृद्धि देखी गई। Altcoin बिटकॉइन के अलावा दूसरे क्रिप्टोकॉइन्स हैं।
Cardano, Ripple, Polkadot, Shiba Inu और Uniswap सहित अन्य क्रिप्टोकरेंसी आज के दिन कीमतों में हल्की बढ़त के साथ खुलीं। इन सभी की ट्रेड वैल्यू में खबर लिखने के समय तक आज तेजी देखी जा रही थी।

दूसरी ओर Tether, Dogecoin और USD Coin सहित केवल कुछ क्रिप्टो कॉइन्स में मामूली गिरावट देखी गई।
Advertisement
इस बीच MasterCard ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी क्रिप्टो सर्विसेज का विस्तार किया और डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म Bakkt के साथ पार्टनरशिप की।

इसके अलावा, नाइजीरिया ने 25 अक्टूबर से अफ्रीकी महाद्वीप में पहली डिजिटल करेंसी "eNaira" लॉन्च की।
Advertisement
अरबपति निवेशक Paul Tudor Jones ने भी हाल ही में कहा था कि बिटकॉइन वर्तमान में "सोने के खिलाफ रेस में जीत रहा है"। क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कुछ इसी तरह के पॉजीटिव विचार हाल ही में वेंचर कैपिटलिस्ट Chamath Palihapitiya द्वारा सामने आए थे। वो मानते हैं कि बिटकॉइन वर्तमान समय में सोने की जगह आसानी से फिट हो रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  2. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  5. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
  6. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. PF पर ब्याज का पैसा अकाउंट में आया या नहीं, इन तरीकों से खुद करें चेक
  8. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  10. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.