Bitcoin, Ehter, Dogecoin की कीमतों में आज भी गिरावट जारी, लेकिन इस क्रिप्टो में आया जबरदस्त उछाल

सोमवार तक, 4.96 प्रतिशत की गिरावट के बाद Dogecoin की कीमत वर्तमान में $0.18 (लगभग 13.71 रुपये) है, जबकि Shiba Inu की कीमत $0.000031 (लगभग 0.002316 रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 1.7 प्रतिशत कम है।

Bitcoin, Ehter, Dogecoin की कीमतों में आज भी गिरावट जारी, लेकिन इस क्रिप्टो में आया जबरदस्त उछाल

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 33.88 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • ग्लोबल एक्सचेंज पर पिछले 24 घंटों में Bitcoin में 1.44% गिरावट आई है
  • ईथर की कीमत भारतीय एक्सचेंज पर $3,447 (लगभग 2.56 लाख रुपये) है
  • CoinGecko डेटा के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में Cardano 39% बढ़ी
विज्ञापन
पिछले एक हफ्ते में बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) में बहुत अधिक गिरावट नहीं आई है, लेकिन मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के लिए इस हफ्ते की शुरुआत ज्यादा अच्छी साबित नहीं हुई। सोमवार के दौरान बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) में लगभग 2.37 प्रतिशत की गिरावट देखी गई और पिछले 24 घंटों में भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह $45,553 (लगभग 33.88 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था। इस बीच, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin latest value) 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ $42,060 (लगभग 31.28 लाख रुपये) थी।

मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether ने बीते वीकेंड में रिकवरी के संकेत दिए, लेकिन इस हफ्ते की शुरुआत Bitcoin की तरह ही कमजोर रही। इथेरियम-आधारित क्रिप्टोकरेंसी ने सोमवार को 4.46 प्रतिशत की गिरावट देखी और मंगलवार को भी गिरावट का दौर जारी रहा। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $3,447 (लगभग 2.56 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर इसकी वैल्यू $3,182 (लगभग 2.36 लाख रुपये) थी।

बिटकॉइन और ईथर एकमात्र ऐसी क्रिप्टोकरेंसी नहीं हैं, जिनकी हफ्ते की शुरुआत धीमी रही है। Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि पिछले 24 घंटों में सबसे लोकप्रिय atlcoins की कीमतों में गिरावट देखी गई है। Ripple, Polkadot, Chainlink, Uniswap, Polygon, और Litecoin सभी की कीमतें गिरी हैं। Tether और Cardano एकमात्र ऐसी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी हैं, जिनकी कीमतों में उछाल देखने को मिला है। विशेष रूप से, कार्डानो ने जबरदस्त परफॉर्म किया है। CoinGecko डेटा के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में "इथेरियम-किलर" की कीमत में 39 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।

मीम कॉइन की कीमतों में पिछले हफ्ते में कुछ बढ़तरी देखी गई थी, लेकिन इनकी भी इस हफ्ते की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सोमवार तक, 4.96 प्रतिशत की गिरावट के बाद Dogecoin की कीमत वर्तमान में $0.18 (लगभग 13.71 रुपये) है, जबकि Shiba Inu की कीमत $0.000031 (लगभग 0.002316 रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 1.7 प्रतिशत कम है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »