Bitcoin, Dogecoin, Ether सहित सभी बड़े कॉइन आज प्रॉफिट में, Solana के प्राइस गिरे

Tether, Binance Coin, USD Coin, Ripple और Polkadot लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 8 फरवरी 2022 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin आज CoinSwitch पर $46,700 (लगभग 35 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था
  • दुनिया के दूसरे सबसे पॉपुलर कॉइन Ether की कीमत आज करीब $3,336 थी
  • Tether, USD Coin, Ripple और Polkadot बढ़त के साथ हो रहे थे ट्रेड

DOGE और SHIB ने भी दूसरे दिन बढ़त की सीढ़ी को पकड़े रखा।

बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) आज फिर हरे रंग में रंगी दिखाई दे रही है। मंगलवार, 8 फरवरी को बिटकॉइन की वैल्यू में 3.40 प्रतिशत की बढ़त देखी गई, जिसके साथ यह भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर $46,700 (लगभग 35 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रही थी। 2022 में यह पहली बार है कि बिटकॉइन की कीमत (Price of Bitcoin in India) भारत में $45,000 (लगभग 33.5 लाख रुपये) के निशान से आगे निकली है। दुनिया की सबसे पॉपुलर और पुरानी क्रिप्टोकरेंसी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। खबर लिखते समय तक करीब 2.91 प्रतिशत का मुनाफा हासिल करते हुए, BTC की वैल्यू CoinMarketCap और Binance पर लगभग $44,069 (लगभग 33 लाख रुपये) थी।

Bitcoin के साथ ही Ether ने भी बढ़त हासिल की है। खबर लिखते समय तक, दुनिया का दूसरा सबसे पॉपुलर कॉइन 3.08 प्रतिशत के लाभ के साथ ट्रेड हो रहा था। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, भारत में ईथर की कीमत (Ether price in India today) वर्तमान में $3,336 (लगभग 2.5 लाख रुपये) है। वहीं, खबर लिखते समय तक, अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज पर, ETH लगभग $3,147 (करीब 2.30 लाख रुपये) के आसपास ट्रेड हो रहा था।
Advertisement

फरवरी के दूसरे हफ्ते में लगभग पूरा क्रिप्टो बाजार तेज़ी से दौड़ता दिखाई दे रहा है। क्रिप्टो एक्सपर्ट्स ने इस साल की शुरुआत में इसकी भविष्यवाणी भी की थी।

Tether, Binance Coin, USD Coin, Ripple और Polkadot लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए।
Advertisement

DOGE और SHIB ने भी दूसरे दिन बढ़त की सीढ़ी को पकड़े रखा। डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) 3.40 प्रतिशत बढ़कर $0.18 (लगभग 13.15 रुपये) थी, जबकि खबर लिखते समय तक, शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India today) 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ $0.000036 (लगभग 0.002666 रुपये) पर थी।
Advertisement

इस बीच, Solana, Binance USD, और Baby Doge Coin सभी के साथ कदम मिलाकर चलने में असफल रहे। खबर लिखते समय तक, इन सभी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी।

इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों को उम्मीद है कि समय के साथ, क्रिप्टो स्पेस को प्रभावित करने वाली मार्केट अस्थिरता कम हो जाएगी।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.