Bitcoin, Dogecoin, Ether समेत सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में आज भी गिरावट जारी, जानें लेटेस्ट प्राइस

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, 2.39% की गिरावट के साथ, खबर लिखे जाने तक प्रत्येक ईथर टोकन की कीमत (Ether price in India today) $3,388 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी।

Bitcoin, Dogecoin, Ether समेत सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में आज भी गिरावट जारी, जानें लेटेस्ट प्राइस

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 33.9 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • Bitcoin की कीमत खबर लिखे जाने तक $45,884 (लगभग 33.9 लाख रुपये) थी
  • प्रत्येक ईथर टोकन $3,388 (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था
  • Tether, Cardano, Ripple, Dogecoin, और Shiba Inu की कीमतें भी गिरी
विज्ञापन
Bitcoin, Ether, Dogecoin, Shiba Inu समेत सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज भी गिरावट जारी है। मंगलवार, 11 जनवरी को खबर लिखे जाने तक, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) में 0.38% की गिरावट आई। दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी वर्तमान में भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर $45,884 (लगभग 33.9 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। CoinMarketCap और Binance जैसे अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर, बिटकॉइन की कीमत लगभग $42,000 (लगभग 31.2 लाख रुपये) पर थी। यह ग्लोबल लेवल पर $45,000 (लगभग 33.2 लाख रुपये) के निशान से नीचे Bitcoin ट्रेडिंग का पांचवा दिन है।

Bitcoin की तरह ही Ether भी अच्छा परफॉर्म नहीं कर रहा है। Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर के अनुसार, 2.39% की गिरावट के साथ, खबर लिखे जाने तक प्रत्येक ईथर टोकन की कीमत (Ether price in India today) $3,388 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी।

6 जनवरी को, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को बढ़ाने के लिए अपनी समयसीमा को पूर्व-निर्धारित करने व इसे मार्च के मध्य में लागू करने के संकेत देने के बाद, क्रिप्टो मार्केट में गिरावट दर्ज की गई है। तब से, बिटकॉइन और ईथर में क्रमशः 9% और 8.3% की गिरावट आई है।

Tether, USD Coin, Cardano, Ripple, Dogecoin, और Shiba Inu सहित अधिकांश altcoins ने भी गिरावट दर्ज की है।

Polygon के साथ कुछ छोटी क्रिप्टोकरेंसी जैसे Iota, Cosmos, Dash, और Augur की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »