Bitcoin, Ether, Dogecoin की कीमतों में गिरावट जारी, जानें किस पर पड़ी बड़ी मार

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि पूरी मार्केट क्रिसमस के बाद कैपिटल की कमी से गुज़र रही है।

Bitcoin, Ether, Dogecoin की कीमतों में गिरावट जारी, जानें किस पर पड़ी बड़ी मार

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 34.7 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • Bitcoin, Ether समेत सभी बड़े क्रिप्टो कॉइन्स की आज भी गिर रही है कीमतें
  • Uniswap, Cardano, और Polkadot सबसे ज्यादा लॉस देखने वाले कॉइन्स
  • Tether, Ripple, Chainlink, और Polygon सभी में काफी गिरावट देखी गई
विज्ञापन
बिटकॉइन की आज कीमत (Bitcoin price in India today) एक बार फिर गिरती नज़र आ रही है। पिछले कुछ दिनों से दुनिया का यह सबसे पुराना और पॉपुलर क्रिप्टो गिरावट देख रहा है। गिरते-गिरते अब, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin value) अब ग्लोबल एक्सचेंज पर $46,500 (लगभग 34.7 लाख रुपये) के करीब आ गई है। पिछले 24 घंटों में भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की वैल्यू 2.34% कम हुई है, और खबर लिखते समय तक यह $46,731 (लगभग 34.9 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था। वहीं, ग्लोबल एक्सचेंज CoinMarketCap पर बिटकॉइन की कीमत (Price of Bitcoin Today) 2.29% प्रतिशत की गिरावट के साथ $46,783 (लगभग 34.9 लाख रुपये) थी।

CoinGecko के अनुसार, Bitcoin की कीमत में पिछले एक महीने में 19% से अधिक की गिरावट देखी गई है, भले ही क्रिप्टोकरेंसी में साल-दर-साल 70% से अधिक की बढ़ोतरी हुई हो।

Ether का परफॉर्मेंस भी बिटकॉइन की तरह ही खराब दिखाई दे रहा है। बुधवार से 1.09% की गिरावट देखने के बाद पिछले 24 घंटों में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 3.78% नीचे चल रही है। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $3,665 (लगभग 2.73 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज पर यह क्रिप्टो कॉइन $3,669 (लगभग 2.74 लाख रुपये) पर ट्रेड हो रहा था।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि पूरी मार्केट क्रिसमस के बाद कैपिटल की कमी से गुज़र रही है। Tether, Ripple, Chainlink, और Polygon सभी में काफी गिरावट देखी गई, जबकि Uniswap, Cardano, और Polkadot सबसे ज्यादा लॉस देखने वाले कॉइन्स की लिस्ट में टॉप पर थे।

मीम कॉइन के लिए भी यह हफ्ता अच्छा नहीं जा रहा। डॉजकॉइन की पिछले 24 घंटों में कीमत (Dogecoin price in India today) 4.03% गिरकर $0.17 (लगभग 12.63 रुपये) हो गई। वहीं, शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India) में भी 6.74% की गिरावट दर्ज की गई और यह $0.000033 (लगभग 0.002488 रुपये) पर ट्रेड हो रहा था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »