Bitcoin, Ether, Solana, Dogecoin सहित बड़ी क्रिप्टोकरेंसी प्रॉफिट में, जानें लेटेस्ट प्राइस

Cardano, Solana, Avalanche, Polygon, Terra, Binance Coin, Cosmos, Polkadot, और Chainlink सभी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई हैं।

Bitcoin, Ether, Solana, Dogecoin सहित बड़ी क्रिप्टोकरेंसी प्रॉफिट में, जानें लेटेस्ट प्राइस

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 34 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, बिटकॉइन की कीमत $45,238 (लगभग 34 लाख रुपये थी
  • ईथर $3,137 (लगभग 2.5 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कर रहा था ट्रेड
  • Cardano, Solana, Avalanche, Polygon सहित ज्यादातर altcoins भी प्रॉफिट में
विज्ञापन
BTC के हैश रेट में अच्छी बढ़ोतरी के साथ बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) $43,000 (लगभग 32.5 लाख रुपये) के ऊपर जा रही है। दुनिया की सबसे पॉपुलर और पुरानी क्रिप्टोकरेंसी सोमवार को धीमी रफ्तार से ट्रेड होनी शुरू हुई, लेकिन पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 2.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। खबर लिखे जाने तक, भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) $45,238 (लगभग 34 लाख रुपये) थी। 

इस बीच, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर, बिटकॉइन की वैल्यू (Bitcoin value today) पिछले 24 घंटों में 3.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ $43,498 (लगभग 33 लाख रुपये) थी। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी की शुरुआत से बिटकॉइन की कीमत लगभग 14% बढ़ी है।

मार्केट कैप के हिसाब से दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether भी पिछले 24 घंटों में बढ़ी है। खबर लिखते समय तक, CoinSwitch Kuber पर ईथर की कीमत (Ether price in India today) $3,137 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी, जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर इसकी वैल्यू $3,016 (लगभग 2.5 लाख रुपये) थी, जो पिछले 24 घंटों में 5.42 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। CoinGecko के डेटा अनुसार, एक हफ्ते पहले ईथर की कीमत की तुलना में ईथर का प्राइस 4.1 प्रतिशत कम हो गया है, हालांकि, बिटकॉइन की तरह, फरवरी की शुरुआत से ईथर की परफॉर्मेंस में काफी सुधार हुआ है।

Gadgets 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैपिटलाइजेशन में लगभग 4% की बढ़ोतरी के साथ ज्यादातर लोकप्रिय altcoins भी बढ़ते नज़र आ रहा है। Cardano, Solana, Avalanche, Polygon, Terra, Binance Coin, Cosmos, Polkadot, और Chainlink सभी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई हैं।

मीम कॉइन भी ग्लोबल क्रिप्टो बाजार में अब अच्छा परफॉर्म कर रहा है, जहां SHIB और DOGE बढ़ते नज़र आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 0.03 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) वर्तमान में $0.15 (लगभग 12 रुपये) है। वहीं. शीबा इनु की कीमत (Shiba Inu price in India today) $0.000032 (लगभग 0.002 रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 2.05 प्रतिशत ज्यादा है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »