Bitcoin और ईथर में दिखी थोड़ी मजबूती, पर ज्‍यादातर altcoins की रफ्तार कम

ईथर ने भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कीमत में थोड़ा सुधार देखा है। कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 3,099 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2022 15:55 IST
ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 39,499 डॉलर पर है
  • ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर ईथर का मूल्‍य 2,917 डॉलर है
  • Terra, Polkadot, Polygon, Cardano और Avalanche की वैल्‍यू में भी गिरावट

ज्‍यादातर जाने-माने altcoins लाल निशान पर हैं। सिर्फ कुछ ने ही मुनाफा देखा है।

क्रिप्‍टो मार्केट में गुरुवार और शुक्रवार को ट्रेडिंग के लिहाज से मिलाजुला दिन देखने को मिला। इसके बावजूद बिटकॉइन (Bitcoin) पिछले कुछ दिनों में पॉजिट‍िव उछाल देख रही है। CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे एक्सचेंजों में बिटकॉइन की कीमत 40,000 डॉलर (लगभग 30.5 लाख रुपये) के करीब पहुंच रही है। खबर लिखे जाने तक बिटकॉइन का मूल्य पिछले 24 घंटों में 0.29 प्रतिशत बढ़ गया है और इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर यह 41,861 डॉलर (लगभग 32 लाख रुपये) है। ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 39,499 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 0.2 फीसदी बढ़ी है।

CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, BTC का मूल्य वीक-टु-डे 2.7 फीसदी गिर गया है। ईथर ने भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कीमत में थोड़ा सुधार देखा है। कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 3,099 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर है, जबकि ग्‍लोबल एक्सचेंजों में इसका मूल्‍य 2,917 डॉलर (लगभग 2.2 लाख रुपये) है। ग्‍लोबल एक्‍सचेंजों में इसकी कीमत 0.80 फीसदी पिछले 24घंटों में बढ़ी है। 
Advertisement

CoinGecko के डेटा से पता चलता है कि क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य अभी भी इस सप्‍ताह रेड मार्क पर है, हालांकि सप्‍ताह की शुरुआत में जो हालात थे, उससे स्थिति बेहतर है। 

आमतौर पर बिटकॉइन और ईथर की वैल्‍यू से ही ज्‍यादातर altcoins के प्रदर्शन का अनुमान लग जाता है, लेकिन शुक्रवार को ऐसा नहीं दिखाई दे रहा है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ज्‍यादातर जाने-माने altcoins लाल निशान पर हैं। सिर्फ कुछ ने ही मुनाफा देखा है। Terra, Polkadot, Polygon, Cardano और Avalanche की वैल्‍यू में गिरावट देखी गई है, जबकि Monero, Litecoin और Binance Coin ने मुनाफा दर्ज किया है। 
Advertisement

मीम कॉइंस के रूप में चर्चित Shiba Inu और Dogecoin भी 24 घंटों में 1.66 प्रतिशत की बढ़त के बाद ट्रेड का मिलाजुला दिन देख रही हैं। शिबा इनु का मूल्य 0.00025 डॉलर (लगभग 0.002 रुपये है। यह गुरुवार की तुलना में 0.9 प्रतिशत कम है। वहीं, डॉजकॉइन की वैल्‍यू में बीते 24 घंटों में 1.66 फीसदी का मुनाफा देखा गया है। 
Advertisement

क्रिप्‍टोकरेंसी की दुनिया से आई एक और पॉजिट‍िव खबर के तहत गोल्डमैन सैक्स ने हाल ही में अपने पहले बिटकॉइन-समर्थित लोन की पेशकश की है। इससे लोग बिटकॉइन के बदले कैश लोन हासिल कर सकेंगे। इसी तरह से दुबई स्थित रियल एस्टेट डेवलपर डैमैक प्रॉपर्टीज ने क्रिप्टोकरेंसी के रूप में पेमेंट स्वीकार करने का फैसला किया है। 

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.