Bitcoin फ‍िर 20 हजार डॉलर के मार्क से नीचे, Ether का और बुरा हाल, जानें क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट का ताजा अपडेट

4.70 फीसदी से अधिक के नुकसान के बाद ईथर का मूल्य लगभग 1,161 डॉलर (लगभग 92,400 रुपये) पर आ गया।

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 12 जुलाई 2022 17:11 IST
ख़ास बातें
  • BTC की कीमतों में 2.64 फीसदी से अधिक की गिरावट आई
  • डॉजकॉइन और शीबा इनु भी प्राइस चार्ट में नुकसान दर्ज कर रहे
  • ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 888.72 अरब डॉलर पर आया
इस महीने की शुरुआत में क्रिप्‍टो प्राइस चार्ट ने कुछ रिकवरी दिखाई थी, लेकिन ज्‍यादातर क्रिप्‍टोकरेंसीज (Cryptocurrency) उस मुनाफे को बनाए रखने में नाकाम रहीं। मंगलवार को इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन (Bitcoin) 2.65 फीसदी की गिरावट के साथ 20,934 डॉलर (लगभग 16 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा था। दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी को इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर भी इसी तरह के नुकसान का सामना करना पड़ा। Binance और CoinMarketCap के अनुसार बिटकॉइन 19,937 डॉलर (लगभग 15.8 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी और BTC की कीमतों में 2.64 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। 

बात यहीं खत्‍म नहीं होती, नुकसान के मामले में दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी ईथीरियम (Ethereum) बिटकॉइन से भी एक कदम आगे निकली। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, 4.70 फीसदी से अधिक के नुकसान के बाद ईथर का मूल्य लगभग 1,161 डॉलर (लगभग 92,400 रुपये) पर आ गया। 
Advertisement

हालांकि टीथर, यूएसडी कॉइन और बिनेंस यूएसडी जैसे स्‍टेबलकॉइंस ने मामूली लाभ देखा है, जबकि ज्‍यादातर altcoins नुकसान में ट्रेड कर रहे थे। इनमें रिपल, कार्डानो, सोलाना और पोल्‍काडॉट प्रमख रूप से शामिल हैं। 

मीम कॉइंस के तौर पर चर्चित डॉजकॉइन और शीबा इनु भी प्राइस चार्ट में नुकसान ही दर्ज कर रहे हैं। CoinMarketCap के आंकड़ों से पता चलता है कि वर्तमान में ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 888.72 अरब डॉलर (लगभग 70,73,368 करोड़ रुपये) है, जो पिछले दिन की तुलना में 3.05 प्रतिशत कम है।
Advertisement

मार्केट में जारी स्‍लोडाउन के बीच, ईथीरियम नेम सर्विस (ENS) डोमेन ओपनसी (OpenSea) जैसे वर्चुअल असेट्स के लिए मार्केटप्लेस पर लिक्विड असेट्स ट्रेडिंग के रूप में उभरा है। ETH के साथ ही गैस प्राइस में गिरावट ने क्रिप्टो मेंबर्स को ENS अड्रेस खरीदने और एक्सचेंज करने के लिए आकर्षित किया है। गौरतलब है कि ENS, मुश्किल और लंबे अल्फा-न्यूमेरिक वाले क्रिप्‍टो वॉलेट अड्रेस को बदलकर पढ़ने में आसान क्रिप्टो वॉलेट अड्रेस प्रदान करता है।
Advertisement

इस बीच, अमेरिका में बड़ी संख्या में क्रिप्टो होल्डर्स को स्कैमर्स निशाना बना रहे हैं। कम जानकारी रखने वाले क्रिप्टो इनवेस्टर्स को रोमांस का आकर्षण दिखाकर स्कैम करने के मामले अमेरिका में बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों में नुकसान उठाने वालों में अधिकतर 20-40 वर्ष के आयु वर्ग के लोग होते हैं। अब वहां के लॉ एनफोर्समेंट संगठनों ने इस 'रोमांस घोटाले' के खिलाफ चेतावनी जारी करना शुरू कर दिया है।
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  2. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  4. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  7. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.