Bitcoin फ‍िर 30 हजार डॉलर के मार्क पर, Ether में गिरावट, जानें बाकी क्रिप्‍टोकरेंसी का हाल

ईथर का मूल्य ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर 1,982 डॉलर (लगभग 1.5 लाख रुपये) है। वहां यह क्रिप्‍टोकरेंसी पिछले 24 घंटे में 0.24 प्रतिशत गिर गई है।

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 25 मई 2022 15:28 IST
ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप एक दिन में 0.9 प्रतिशत बढ़ गया है
  • हर दूसरे altcoin को गिरावट का सामना करना पड़ा है
  • Shiba Inu और Dogecoin ने भी मामूली गिरावट देखी

बिटकॉइन के पॉजिट‍िव मोमेंटम ने altcoins को बहुत ज्‍यादा प्रभावित नहीं किया है।

बिटकॉइन (Bitcoin) ने पिछले एक हफ्ते में अपनी कीमतों में छलांग नहीं लगाई है, लेकिन पिछले 24 घंटों में उसमें बेहतर बढ़ोतरी दिखाई दी। इससे BTC के दाम 30,000 डॉलर (लगभग 23.5 लाख रुपये) के मार्क पर पहुंच गए। मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में बीते दिन थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन यह उस लेवल से बेहतर थी जो हमने पिछले सप्‍ताह देखा था। बात करें कीमतों की, तो ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर इसकी कीमत 30,100 डॉलर (लगभग 23.5 लाख रुपये) के आसपास बनी हुई है। वहीं, इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन पिछले 24 घंटों में 1.3 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 31,680 डॉलर (लगभग 24.5 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है। 

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन की कीमत 30,096 डॉलर (लगभग 23.5 लाख रुपये) है, जिसमें पिछले 24 घंटों में 2.35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, BTC का मूल्य अभी भी अपने पिछले हफ्ते के पॉइंट से नीचे है। 

भले ही बिटकॉइन ने क्रिप्‍टाे मार्केट को थामने की कोशिश की हो, लेकिन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) के लिए बहुत कुछ नहीं बदला है। खबर लिखे जाने तक कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर का मूल्य 2,091 डॉलर (लगभग 1.6 लाख रुपये) है और ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर इसकी कीमत 1,982 डॉलर (लगभग 1.5 लाख रुपये) है। वहां यह क्रिप्‍टोकरेंसी पिछले 24 घंटे में 0.24 प्रतिशत गिर गई है। हालांकि CoinGecko डेटा से पता चलता है कि एक सप्ताह पहले की कीमतों के मुकाबले इसकी वैल्‍यू अभी भी 5.3% अधिक है। 

गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि बिटकॉइन के पॉजिट‍िव मोमेंटम ने altcoins को बहुत ज्‍यादा प्रभावित नहीं किया है, लेकिन ग्‍लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप एक दिन में 0.9 प्रतिशत बढ़ गया है। BNB, Polkadot, TRON, Polygon और Chainlink को छोड़कर लगभग हर दूसरे altcoin को गिरावट का सामना करना पड़ा है।
Advertisement

मीमकॉइंस के रूप में चर्चित Shiba Inu और Dogecoin ने भी मामूली गिरावट देखी। पिछले 24 घंटों में 2.14 फीसदी की गिरावट के बाद डॉजकॉइन का मूल्य 0.09 डॉलर है, जबकि शिबा इनु का मूल्य 0.000012 डॉलर (लगभग 0.000953 रुपये) है, जो पिछले दिन की तुलना में 2.56 प्रतिशत कम है।
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.