Mexico को मिला 14वां Bitcoin ATM, Senate बिल्डिंग में किया गया इंस्टॉल

पिछले साल Walmart ने पूरे अमेरिका में मौजूद अपनी आउटलेट्स में से चुनिंदा ब्रांच में 200 बिटकॉइन एटीएम लगाने की घोषणा की थी

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2022 13:19 IST
ख़ास बातें
  • Mexico में 14वां और लेटेस्ट बिटकॉइन एटीएम लगाया गया है
  • लेटेस्ट Bitcoin ATM मैक्सिको की Senate बिल्डिंग में लगाया गया है
  • पिछले साल Walmart ने अमेरिका में 200 BTC ATM लगाने की घोषणा की थी

Mexico में यह बिटकॉइन एटीएम मशीन 26 अप्रैल को लगाई गई थी

Mexico का 14वां और लेटेस्ट बिटकॉइन एटीएम (Bitcoin ATM) यहां की एक बिल्डिंग में इंस्टॉल कर दिया गया है। यह Bitcoin ATM मैक्सिको की Senate बिल्डिंग में लगाया गया है, जहां पर अब बिटकॉइन ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं। मैक्सिको पार्टी ऑफ द डेमोक्रेटिक (PRD) ने यह पहल की है। डेवलेपमेंट के बारे में मैक्सिकन सिनेटर इंदिरा कैम्पिस ने कहा कि यह कदम फ्रीडम, इनक्लूजन और फाइनेंशिअल एजुकेशन का प्रतीक है। यह कदम मैक्सिको की बिटकॉइन और दूसरी सभी क्रिप्टोकरेंसी में बढ़ती रुचि को दिखाता है। 

Bitcoin ATM में लोग बिटकॉइन खरीद के साथ अपने बैंक नोटों को एक्सचेंज कर सकते हैं। इनमें बिटकॉइन होल्डिंग्स के बदले कैश निकालने की सुविधा हो भी सकती है और नहीं भी। Kempis ने Twitter पर मैक्सिकन सीनेट बिल्डिंग के Bitcoin ATM मशीन के साथ एक फोटो भी शेयर की। 

Advertisement
मैक्सिको के प्रकाशन El Heraldo de Mexico ने बताया कि यह बिटकॉइन एटीएम मशीन 26 अप्रैल को लगाई गई थी। इसके तुरंत बाद, PRD अधिकारियों ने कहा कि BTC ट्रांजैक्शन सीनेट बिल्डिंग के अंदर ट्रेडिशनल कार्ड या ऐप के माध्यम से किए गए पेमेंट्स की संख्या को पार कर गया।  

Triple A क्रिप्टो डेटा के अनुसार, 40 प्रतिशत मैक्सिकन फर्म किसी न किसी तरह से ब्लॉकचेन और क्रिप्टोकरेंसी को अपनाने में रुचि रखती हैं। इनमें से 71 प्रतिशत क्रिप्टोकरेंसी के इस्तेमाल पर फोकस्ड हैं। तिजुआना, कैनकन, गुआडालाजारा, कुलियाकैन, सैन मिगुएल डी कोज़ुमेल, और अगुआस्केलिएंट्स कुछ और ऐसे अन्य मैक्सिकन शहर हैं जिनमें बिटकॉइन एटीएम मौजूद हैं। दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी इसी तरह की मशीने लगाई जा रही हैं। 
Advertisement

पिछले साल Walmart ने पूरे अमेरिका में मौजूद अपनी आउटलेट्स में से चुनिंदा ब्रांच में 200 बिटकॉइन एटीएम लगाने की घोषणा की थी। अमेरिका की एटीएम चेन, जिसे बिटकॉइन ऑफ अमेरिका (Bitcoin of America) कहा जाता है, ने अमेरिका के 31 स्टेट्स में अपने 1800 एटीएम लगाए हुए हैं। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin ATM, Bitcoin, US Bitcoin ATM, Mexico
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.