बार्सिलोना के क्रिप्‍टोकरेंसी स्‍टोर से सेकंडों में उड़ा दिया Bitcoin ATM

स्‍पेनिश पुलिस, बार्सिलोना में एक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज आउटलेट में 'बिटकॉइन एटीएम' की लूट की जांच कर रही है। बिटकॉइन एटीएम, कस्‍टमर्स को कैश या डेबिट कार्ड का इस्‍तेमाल करके क्रिप्टोकरेंसी खरीदने की अनुमति देते हैं।

बार्सिलोना के क्रिप्‍टोकरेंसी स्‍टोर से सेकंडों में उड़ा दिया Bitcoin ATM

स्पेन में ऐसी 158 मशीनें हैं, जो यूरोप में सबसे ज्यादा हैं।

ख़ास बातें
  • करीब आधा दर्जन बदमाशों ने स्‍पेन में एक बिटकॉइन एटीएम को निशाना बनाया
  • एसयूवी से आए बदमाशों ने एटीएम उखाड़ा और बेखौफ उसे लेकर चले गए
  • पुलिस और क्रिप्‍टो स्‍टोर इस मामले में ज्‍यादा जानकारी देने से बच रहे हैं
विज्ञापन
क्रिप्‍टोकरेंसी की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है। इस वजह से इससे जुड़े संसाधन भी बढ़ रहे हैं। बिटकॉइन एटीएम इन्‍हीं में से एक हैं। दुनियाभर के देशों में बिटकॉइन एटीएम का इस्‍तेमाल और संख्‍या बढ़ी है। इसके साथ ही इन पर चोरों और लुटेरों की नजर भी बढ़ गई है। खबर स्‍पेन से आई है। वहां की लोकल मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि स्‍पेनिश पुलिस, बार्सिलोना में एक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज आउटलेट में 'बिटकॉइन एटीएम' की लूट की जांच कर रही है। बिटकॉइन एटीएम, कस्‍टमर्स को कैश या डेबिट कार्ड का इस्‍तेमाल करके क्रिप्टोकरेंसी खरीदने की अनुमति देते हैं, जबकि कुछ यूजर्स को कैश हासिल करने के लिए उनकी क्रिप्टो होल्डिंग्स को एक्‍सचेंज करने की सुविधा भी इन एटीएम में दी जाती है। क्रिप्टो एटीएम की लोकेशन को ट्रैक करने वाली वेबसाइट,  कॉइन एटीएम रडार के अनुसार, स्पेन में ऐसी 158 मशीनें हैं, जो यूरोप में सबसे ज्यादा हैं।

ताजा मामले में कैटेलोनिया की मोसोस डी'एस्क्वाड्रा पुलिस फोर्स ने कहा कि तड़के करीब 3 बजे एक AfTM चोरी हो गया। जांच में कोई परेशानी ना आए, इसलिए इससे ज्‍यादा जानकारी देने से पुलिस ने इनकार कर दिया।

पुलिस सोर्सेज का हवाला देते हुए EFE  न्‍यूज एजेंसी ने कहा कि सररिया एरिया में बीथोवेन स्ट्रीट पर एक दुकान से चोर बिटकॉइन एटीएम को उठा ले गए। यहीं पर GBTC क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज की एक ब्रांच भी है। GBTC ने इस मामले में अबतक कुछ नहीं कहा है और पुलिस ने भी उस लोकेशन को कन्‍फर्म करने से इनकार कर दिया, जहां रॉबरी हुई है।

हालांकि एक अनवेरीफाइड विडियो में इस वारदात को दिखाया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक एसयूवी, GBTC स्‍टोरफ्रंट के बंद शटर्स से टकराई और करीब आधा दर्जन अपराधी कैश मशीन को कुछ ही सेकंड्स में उठाकर ले गए। खास बात यह रही कि आरोपी उस मशीन एक दूसरी कार में ले गए जो स्‍ट्रीट पर उनका इंतजार कर रही थी। दोनों कारों की रफ्तार तेज थी और आरोपियों ने वहां मौजूद लोगों पर फायर एक्सटिंगुइशर भी मारा। 

खास बात यह भी है कि जो अनवेरीफाइड विडियो सामने आया है, उस पर किसी ने अबतक कुछ नहीं कहा है। हालांकि सूत्रों से यह पता चला है कि पुलिस की जांच में वह विडियो भी शामिल है। फ‍िलहाल इस मामले पर कोई भी कुछ भी कहने से बच रहा है। इस वारदात ने एक फ‍िर बिटकॉइन एटीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »