Binance ने फुटबॉल के सुपरस्टार Cristiano Ronaldo के साथ की NFT डील, फैंस को मिलेगा तोहफा

इस डील के बाद रोनाल्डो ने एथलीट्स की उस लिस्ट में अपना शामिल कर लिया है जो एनएफटी के साथ पहले ही जुड़ चुके हैं

विज्ञापन
शॉमिक सेन भट्टाचार्जी, अपडेटेड: 24 जून 2022 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Changpeng Zhao ने खेल में रोनाल्डो की उपलब्धियों को सराहा
  • फुटबॉल स्टार के साथ मिलकर एनएफटी की एक सीरीज लॉन्च करेगी Binance
  • कई नामी खिलाड़ी और स्पोर्ट्स एंटिटी NFT के साथ जुड़ चुकी हैं

डील के तहत प्लेटफॉर्म नॉन फंजीबल टोकन (NFT) कलेक्शन लॉन्च करेगा

ग्लोबल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने फुटबॉल के सुपरस्टार क्रिस्टानो रोनाल्डो के साथ एक एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप साइन की है। जिसके तहत प्लेटफॉर्म नॉन फंजीबल टोकन (NFT) कलेक्शन लॉन्च करेगा। फर्म ने घोषणा की है कि वह फुटबॉल स्टार के साथ मिलकर एनएफटी की एक सीरीज लॉन्च करेगी जिसे खास तौर पर बाइनेंस प्लेटफॉर्म पर ही बेचा जाएगा। फर्म का कहना है कि शुरुआती कलेक्टिबल्स को इस साल के अंत तक उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस कदम का मकसद रोनाल्डो के फैन्स का परिचय Web 3 से करवाना है, जिससे वे आसानी से एनएफटी की दुनिया में कदम रख सकेंगे। 

Binance के फाउंडर और सीईओ Changpeng Zhao ने खेल में रोनाल्डो की उपलब्धियों को सराहा और कहा कि रोनाल्डो ने खेल में उस स्तर को पार कर लिया जिसकी बदौलत अब वे कई इंडस्ट्रीज़ के लिए एक आइकन बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि रोनाल्डो की प्रामाणिकता, प्रतिभा और चैरिटी जैसे कार्यों के लिए उनके पास एक समर्पित फैन बेस है। 
Advertisement

झाओ ने आगे कहा कि बाइनेंस की टीम रोनाल्डो के फैन्स को उनके साथ जुड़ने के लिए एक खास अवसर देने के लिए बहुत उत्साहित है। इस पार्टनरशिप को लेकर रोनाल्डो ने भी अपनी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "मेरे लिए फैन्स के साथ जो रिश्ता है, वो बहुत मायने रखता है। इसलिए एनएफटी के जरिए फैन्स को मेरे और करीब लाना एक बहुत अच्छा विचार है। मैं जानता हूं कि फैन्स भी एनएफटी कलेक्शन को उतना ही एंजॉय करेंगे जितना कि मैं करता हूं।" 

इस डील के बाद रोनाल्डो ने एथलीट्स की उस लिस्ट में अपना शामिल कर लिया है जो एनएफटी के साथ पहले ही जुड़ चुके हैं। इसमें कई नामी खिलाड़ी और स्पोर्ट्स एंटिटी शामिल हैं। यह पहली बार नहीं है जब रोनाल्डो का नाम क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ने जा रहा है। इससे पहले मार्च में रोनाल्डो को खेल के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए क्रिप्टो टोकन ईनाम के रूप में दिए गए थे। उन्हें ईनाम के रूप में JUV टोकन दिए गए थे जो Juventus FC का ऑफिशिअल फैन टोकन है। उनके हर सीनियर कैरियर गोल के लिए उन्हें एक टोकन दिया गया था। 
Advertisement

इसके अलावा इंग्लिश प्रीमियर लीग (EPL) ने भी दो ट्रेडमार्क एप्लीकेशन डाले हैं ताकि फैन्स के साथ उनके मेलजोल को बढ़ाया जा सके। रोनाल्डो वर्तमान में इंग्लिश प्रीमियर लीग में खेलते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Changpeng Zhao Binance, Binance NFT, Cristiano Ronaldo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  3. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  2. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  3. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  4. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  5. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  6. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  7. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  8. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  9. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  10. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.