क्रिप्टो एक्सचेंज Binance ने ब्राजील में बंद की ट्रांजैक्शंस

एक्सचेंज ने ब्राजील की सरकार के पेमेंट सिस्टम Pix और लोकल पेमेंट गेटवे Capitual के साथ अपना टाई-अप भी समाप्त कर दिया है

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 20 जून 2022 18:38 IST
ख़ास बातें
  • एक्सचेंज ब्राजील में कस्टमर्स के लिए एक बेहतर सॉल्यूशन उपलब्ध कराएगा
  • ब्राजील की सीनेट ने क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए बिल पारित किया है
  • इसका उद्देश्य इस सेगमेंट को देश के कानूनों के तहत लाना है

एक्सचेंज की ओर से ब्राजील के यूजर्स को कोई परेशानी नहीं होने का वादा किया गया है

बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance ने ब्राजील की करेंसी रियाल में डिपॉजिट और विड्रॉल बंद करने का फैसला किया है। इसके साथ ही एक्सचेंज ने ब्राजील की सरकार के पेमेंट सिस्टम Pix और लोकल पेमेंट गेटवे Capitual के साथ अपना टाई-अप भी समाप्त कर दिया है। 

Binance ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि ब्राजील के सेंट्रल बैंक की वित्तीय नीतियों के कारण ट्रांजैक्शंस में परेशानी हो रही है। एक्सचेंज ने बताया है कि वह ब्राजील में अपने मौजूदा पेमेंट्स पार्टनर के बजाय कस्टमर्स के लिए एक बेहतर सॉल्यूशन उपलब्ध कराएगा। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि कौन सी नीतियों के कारण एक्सचेंज की ट्रांजैक्शंस पर असर पड़ रहा था। ब्राजील की फाइनेंशियल अथॉरिटीज ने नो युअर कस्टमर (KYC) आवश्यक्ताओं में बदलाव किया था जिसका Pix ने पालन नहीं किया है। Binance ने यह फैसला नहीं किया है कि ब्राजील में  Capitual के स्थान पर किस अन्य लोकल पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल किया जाएगा।  
Advertisement

हालांकि, एक्सचेंज की ओर से ब्राजील के यूजर्स को कोई परेशानी नहीं होने का वादा किया गया है। हाल ही में ब्राजील की सीनेट ने क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए पहला बिल पारित किया था। इस बिल का उद्देश्य इस सेगमेंट को देश के कानूनों के तहत लाना है। इसे चैंबर ऑफ डिप्टीज के पास अप्रूवल के लिए भेजा गया है। इसके बाद प्रेसिडेंट Jair Bolsonaro के हस्ताक्षर से यह कानून बन जाएगा। ब्राजील में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर इस वर्ष के अंत तक रेगुलेटरी फ्रेमवर्क लागू हो सकता है।  

सीनेट के प्रमुख Rodrigo Pacheco ने बिल को स्वीकृति देने वाली कमेटी की अगुवाई की थी। Pacheco ने कहा था, "मैं इस महत्वपूर्ण बिल को लाने में बड़ा योगदान देने वाले सीनेटर Irajá को बधाई देता हूं।" इस कानून के तहत क्रिप्टोकरेंसीज का गलत इस्तेमाल करने वालों के लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान होगा। इस कानून का उल्लंघन करने वालों को चार से आठ वर्ष की जेल हो सकती है। ब्राजील में पिछले वर्ष लगभग एक करोड़ लोगों के पास क्रिप्टोकरेंसीज होने का अनुमान था। ब्राजील में क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए एक नई रेगुलेटरी संस्था बनाई जा सकती है। यह जिम्मेदारी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन या ब्राजील के सेंट्रल बैंक को भी दी जा सकती है।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Government, Brazil, Payments, Law, Binance, Transactions, Policy
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.