Binance पर मनी-लॉन्ड्रिंग कानून का उल्लंघन करने के लिए नीदरलैंड्स में लगा जुर्माना

Binance ने नीदलैंड के मनी-लॉन्ड्रिंग कानून का उल्लंघन किया था और उसे ऐसी फर्मों की तुलना में फायदा मिला था जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कराया है

विज्ञापन
अपडेटेड: 18 जुलाई 2022 18:33 IST
ख़ास बातें
  • फर्म ने नीदरलैंड्स में एक ब्रांच शुरू की है
  • DNB का कहना है कि उसने एक्सचेंज के रजिस्ट्रेशन को स्वीकृति नहीं दी है
  • एक्सचेंज ने पिछले महीने ब्राजील की करेंसी ट्रांजैक्शंस बंद की थी

एक्सचेंज को पिछले वर्ष चेतावनी दी गई थी

बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों में शामिल Binance पर नीदलैंड्स में रजिस्ट्रेशन के बिना सर्विसेज देने के लिए डच सेंट्रल बैंक (DNB) लगभग 33 लाख यूरो  का जुर्माना लगाया है। DNB ने बताया कि एक्सचेंज को पिछले वर्ष चेतावनी दी गई थी। Binance ने जून में एक स्टेटमेंट में इसके खिलाफ अपील करने का संकेत दिया था।

Reuters की रिपोर्ट में बताया गया है कि Binance ने नीदलैंड के मनी-लॉन्ड्रिंग कानून का उल्लंघन किया था और उसे ऐसी फर्मों की तुलना में फायदा मिला था जिन्होंने DNB के पास रजिस्ट्रेशन कराया है। एक्सचेंज के प्रवक्ता ने कहा कि फर्म ने नीदरलैंड्स में एक ब्रांच शुरू की है। इस समस्या का समाधान किया गया है। हालांकि, DNB का कहना है कि उसने एक्सचेंज के रजिस्ट्रेशन को स्वीकृति नहीं दी है लेकिन फर्म के अपने कामकाज को लेकर जानकारी दिए जाने के कारण जुर्माने को कुछ घटा दिया है। 

Binance ने हाल ही में बताया था कि उसे फ्रांस, इटली और स्पेन सहित कुछ यूरोपीय देशों में रेगुलेटर्स से अनुमति मिली है। एक्सचेंज ने पिछले महीने ब्राजील की करेंसी रियाल में डिपॉजिट और विड्रॉल बंद करने का फैसला किया था। इसके साथ ही एक्सचेंज ने ब्राजील की सरकार के पेमेंट सिस्टम Pix और लोकल पेमेंट गेटवे Capitual के साथ अपना टाई-अप भी समाप्त कर दिया है। 

इस बारे में एक्सचेंज ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि ब्राजील के सेंट्रल बैंक की वित्तीय नीतियों के कारण ट्रांजैक्शंस में परेशानी हो रही है। एक्सचेंज ने बताया था कि वह ब्राजील में अपने मौजूदा पेमेंट्स पार्टनर के बजाय कस्टमर्स के लिए एक बेहतर सॉल्यूशन उपलब्ध कराएगा। हालांकि, यह नहीं बताया गया है कि कौन सी नीतियों के कारण एक्सचेंज की ट्रांजैक्शंस पर असर पड़ रहा था। ब्राजील की फाइनेंशियल अथॉरिटीज ने नो युअर कस्टमर (KYC) आवश्यक्ताओं में बदलाव किया था जिसका Pix ने पालन नहीं किया है। Binance ने यह फैसला नहीं किया है कि ब्राजील में  Capitual के स्थान पर किस अन्य लोकल पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल किया जाएगा। Binance की ओर से ब्राजील के यूजर्स को कोई परेशानी नहीं होने का वादा किया गया है। हाल ही में ब्राजील की सीनेट ने क्रिप्टो सेगमेंट की निगरानी के लिए पहला बिल पारित किया था। इस बिल का उद्देश्य इस सेगमेंट को देश के कानूनों के तहत लाना है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Services, Netherlands, Law, Registration, Binance, Europe
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.