इस Ethereum व्हेल ने एक झटके में खरीद डाले 30 लाख डॉलर के Shiba Inu टोकन

इस महीने की शुरुआत में व्हेल्स ने दो बड़ी खरीद को अंजाम दिया था, जिसमें 1 जून को "BlueWhale0159" ने 130,419,267,297 SHIB और 6 जून को इसने 187,000,000,000 SHIB टोकन खरीदे थे।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जून 2022 13:43 IST
ख़ास बातें
  • "BlueWhale0073" व्हेल ने 356 बिलियन से ज्यादा Shiba Inu टोकन की खरीदे
  • खरीद के समय इनकी कीमत 3 मिलियन डॉलर से ज्यादा थी
  • इस महीने की शुरुआत में व्हेल्स ने दो बड़ी खरीद को अंजाम दिया था

SHIB को इतनी बड़ी मात्रा में किसी व्हेल द्वारा पहली बार नहीं खरीदा है।

एक इथेरियम व्हेल ने अचानक 356 बिलियन Shiba Inu टोकन खरीद कर क्रिप्टो मार्केट में हलचल मचा ही है। इस व्हेल को "BlueWhale0073" के नाम से जाना जाता है, जो लंबे अर्से से SHIB टोकन खरीदता आ रहा है। मंगलवार को खरीदे गए इन 35 करोड़ 60 लाख शिबा इनु टोकन की कीमत उस समय 3 मिलियन डॉलर (करीब 24 करोड़ रुपये) से ज्यादा थी। इस व्हेल ने इस महीने की शुरुआत में भी बड़ी मात्रा में शिबा इनु टोकन को जोड़ा था।

क्रिप्टो ट्रैकिंग सर्विस WhaleStats ने ट्वीट मंगलवार को एक ट्वीट के जरिए जानकारी दी कि "BlueWhale0073" के मालिक ने 356 बिलियन से ज्यादा Shiba Inu टोकन की खरीद की है। सटीक नंबर की बात करें, तो व्हेल ने कुल 356,078,908,730 SHIB को अपने वॉलेट में जोड़ा है, जिसकी कीमत उस समय 3 मिलियन डॉलर से ज्यादा होगी।
 

SHIB को इतनी बड़ी मात्रा में किसी व्हेल द्वारा पहली बार नहीं खरीदा है। U Today के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में व्हेल्स ने दो बड़ी खरीद को अंजाम दिया था, जिसमें 1 जून को "BlueWhale0159" ने 130,419,267,297 SHIB और 6 जून को इसने 187,000,000,000 SHIB टोकन खरीदे थे। पहली ट्रांजेक्शन की कीमत करीब $1,531,122, जबकि दूसरी करीब $2 बिलियन बताई गई थी।

रिपोर्ट कहती है कि अकसर Ethereum व्हेल्स का पसंदीदा टोकन FTT होता है, जो USD वैल्यू के हिसाब से उनकी सबसे बड़ी होल्डिंग में आता है। WhaleStats के अनुसार,  "BlueWhale0116," "BlueWhale0079" और "Bonobo" ने क्रमश: 771,779, 6,500,000 और 15,000,000 FTX टोकन खरीदे हैं, जिनकी कुल कीमत $510.5 मिलियन से अधिक है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.