सात महीनों में 6 अरब डॉलर मूल्‍य की 20 लाख Ether Cryptocurrency नष्‍ट, यह है वजह

ईथीरियम नेटवर्क पर सबसे बड़ा ऑन-चेन गैस बर्नर OpenSea है, जो एक प्रमुख NFT मार्केटप्‍लेस है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मार्च 2022 11:18 IST
ख़ास बातें
  • ईथीरियम नेटवर्क को पिछले साल अगस्‍त में अपग्रेड किया गया था
  • तब से इस अपग्रेड ने ट्रांजैक्‍शन के दौरान 20 लाख से ज्‍यादा ETH नष्‍ट कीं
  • आंकड़े बताते हैं कि हर मिनट 3.57 ईथर को नष्‍ट किया जा रहा है

इसका मतलब है कि लगभग 6 अरब डॉलर की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी को सर्कुलेशन से हटा दिया गया है।

दुनिया की दूसरी सबसे मूल्‍यवान क्रिप्‍टोकरेंसी ‘ईथीरियम' (Ethereum) ने पिछले साल लागू किए गए एक अपग्रेड के बाद ऑफ‍िशियली 20 लाख से ज्‍यादा ETH को नष्‍ट कर दिया है। ईथीरियम नेटवर्क को पिछले साल अगस्‍त में लंदन हार्ड फोर्क के जरिए अपग्रेड किया गया था, जिसने पैकेज्ड ईथीरियम इम्प्रूवमेंट प्रपोजल (EIP) 1559 को लागू किया था। तब से EIP-1559 अपग्रेड ने ट्रांजैक्‍शन के दौरान 20 लाख से अधिक ETH को नष्‍ट किया है। ईथीरियम नेटवर्क पर सबसे बड़ा ऑन-चेन गैस बर्नर OpenSea है, जो एक प्रमुख NFT मार्केटप्‍लेस है। इसके बाद  ETH transfers, Uniswap, StrongBlock, Tether आदि आते हैं।

Watch the Burn के ताजा आंकड़ों के अनुसार ईथीरियम नेटवर्क ने 20 लाख से ज्‍यादा ETH को नष्ट कर दिया है। इसका मतलब है कि लगभग 6 अरब डॉलर की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी को सर्कुलेशन से हटा दिया गया है। 

cryptopotato की रिपोर्ट में कहा गया है कि ईथीरियम इम्प्रूवमेंट प्रपोजल (EIP) 1559 दूसरे सबसे बड़े ब्लॉकचेन पर सबसे पॉपुलर अपग्रेड में से एक है। इसके बाद से पिछले सात महीनों में ईथीरियम से एक महत्वपूर्ण हिस्सा हटा दिया गया है। EIP-1559 अपग्रेड ने नेटवर्क पर ट्रांजैक्‍शन फीस को अलग-अलग कर दिया। यह पहले माइनर्स को बेस फीस और टिप्‍स के तौर दी जाती थी। अब इसमें से बेस फीस नष्‍ट हो जाती है और टिप क्रिप्‍टो माइनर्स को मिल जाती है।   

पिछले साल 5 अगस्त को EIP 1559 अपग्रेड के बाद से कम्‍युनिटी यह भी ऑब्‍जर्व कर रही है कि रोजाना कितने ईथर जलाए जा रहे हैं। आंकड़े बताते हैं कि हर मिनट 3.57 ईथर को नष्‍ट किया जा रहा है। EIP-1559 अपग्रेड से  बेस फीस के लिए एल्गोरिदम बदल जाता है और यह बेस फीस को नष्‍ट कर देता है। 
Advertisement

क्‍योंकि नेटवर्क ने EIP 1559 अपग्रेड के जरिए 20 लाख से अधिक ETH को नष्‍ट किया है, इनकी वैल्‍यू 6.9 अरब डॉलर है। ईथीरियम नेटवर्क पर सबसे बड़ा ऑन-चेन गैस बर्नर OpenSea है। इस प्रमुख NFT मार्केट ने 14,635,232 ETH ट्रांसफर करने में लगभग 229,916 ईथर को नष्‍ट कर दिया, जिनका मूल्‍य लगभग 79 करोड़ 4 लाख 99 हजार 348 डॉलर था। इसके बाद  ETH transfers, Uniswap, StrongBlock, Tether आदि ने भी बड़ी संख्‍या में ईथीरियम को नष्‍ट किया है। 
Advertisement
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.