24 घंटे में 200 करोड़ Dogecoin किए गए ट्रांस्फर, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

कुल मिलाकर 24 घंटों के अंदर कई अज्ञात वॉलेट में कई ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 200 करोड़ डॉजकॉइन ट्रांस्फर किए गए थे, जिनकी कीमत आज के समय में लगभग 1,097 करोड़ रुपये होती है। 

24 घंटे में 200 करोड़ Dogecoin किए गए ट्रांस्फर, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

खबर लिखते समय तक Dogecoin की भारत में कीमत 5.50 रुपये थी

ख़ास बातें
  • 24 घंटों में कई ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 200 करोड़ Dogecoin हुए ट्रांस्फर
  • इनकी कीमत 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है
  • Robinhood के पास है 4 हजार करोड़ से ज्यादा DOGE टोकन
विज्ञापन
Dogecoin को बढ़ी मात्रा में कई अज्ञात वॉलेट में ट्रांस्फर किया जा रहा है। अकसर व्हेल अकाउंट लाखों या करोड़ों की संख्या में क्रिप्टो टोकन को एक वॉलेट से दूसरे वॉलेट में ट्रांस्फर करते हैं, लेकिन डॉजकॉइन ट्रांजेक्शन पर नजर रखने वाले एक प्लेटफॉर्म ने जानकारी दी है कि मात्र 24 घंटे के अंदर चंद ट्रांजेक्शन के जरिए कई करीब 200 करोड़ DOGE टोकन को कई अज्ञात वॉलेट में ट्रांस्फर किया गया है, जिनकी कीमत अरबों में है। 

DogeWhaleAlert ने सोमवार और मंगलवार के बीच कई ट्वीट्स के जरिए जानकारी दी कि 24 घंटों के अंदर एक से ज्यादा ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 200 करोड़ Dogecoin को विभिन्न अज्ञात वॉलेट में ट्रांस्फर किया गया है। सोमवार, 27 जून को तीन बड़े ट्रांजेक्शन हुए थे, जिसमें अलग-अलग समय पर दो ट्रांजेक्शन में 10 करोड़ और 80 करोड़ से ज्यादा Dogecoin ट्रांस्फर किए थे, जिनकी कीमत आज के हिसाब से करीब 495 करोड़ रुपये है। 
 

उसी दिन एक बड़ी ट्रांजेक्शन और हुई, जिसमें 80 करोड़ डॉजकॉइन ट्रांस्फर किए गए थे, जिनकी कीमत आज के हिसाब से करीब 440 करोड़ रुपये है।
 

इसके बाद, मंगलवार, 28 जून को भी एक वॉलेट में सिंगल ट्रांजेक्शन के जरिए एक अज्ञात वॉलेट में 294,499,984 DOGE ट्रांस्फर किए गए थे। खबर लिखते समय तक इतने डॉजकॉइन की कीमत करीब 162 करोड़ रुपये थी।

कुल मिलाकर 24 घंटों के अंदर कई अज्ञात वॉलेट में कई ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 200 करोड़ डॉजकॉइन ट्रांस्फर किए गए थे, जिनकी कीमत आज के समय में लगभग 1,097 करोड़ रुपये होती है। 

@DogeWhaleAlert के पहले के एक ट्वीट के अनुसार, फिलहाल, लोकप्रिय निवेश ऐप Robinhood के पास Dogecoin की भौचक्का करने वाली राशि है। सटीक संख्या की बातए तो प्लेटफॉर्म के पास वर्तमान में 40,438,384,662 मीम कॉइन हैं। इसकी कीमत आज के समय में करीब 22 हजार करोड़ रुपये है। ये क्रिप्टोक्यूरेंसी की कुल सर्कुलेटिंग सप्लाई का 30.48% है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »