Chandrayaan-3 पर ISRO के दिलचस्‍प ट्वीट जीत रहे ‘दिल’, 36 लाख बार देखा गया यह पोस्‍ट

Chandrayaan-3 ISRO tweet : चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (LM) ने जब चंद्रयान-2 मिशन के ऑर्बिटर से दोतरफा कम्‍युनिकेशन स्‍थापित किया, तो इसकी जानकारी इसरो ने दिलचस्‍प अंदाज में शेयर की।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 22 अगस्त 2023 21:04 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रयान 3 मिशन कल चांद पर लैंडिंग की करेगा कोशिश
  • मिशन से जुड़ी जानकारी इसरो कर रही सोशल मीडिया पर शेयर
  • लोगों को समझाने के लिए इस्‍तेमाल हो रहे दिलचस्‍प वाक्‍य

चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर और चंद्रयान-2 मिशन के ऑर्बिटर से जुड़े ट्वीट ने लोगों का दिल जीता है।

ISRO का Chandrayaan-3 मिशन जल्‍द अपनी मंजिल पर पहुंचने वाला है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी मिशन से जुड़ी हर एक डिटेल को सोशल मीडिया पर शेयर करती है। लोगों को मिशन से जुड़ी जानकारी आसानी से समझ आ जाए, इसके लिए इसरो ने तकनीकी बातों की जगह कुछ ऐसे वाक्‍य इस्‍तेमाल किए हैं, जो दिलचस्‍प हैं। ट्वीट करने का इसरो का यह अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है। एक पोस्‍ट को तो 36 लाख लोगों ने देखा है।   

आमतौर पर स्‍पेस एजेंसियां अपने मिशन से जुड़ी जानकारी तकनीकी शब्‍दों के साथ शेयर करती हैं। कई बार जानकारी को समझना पेचीदा हो जाता है। चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ीं डिटेल्‍स को आसान लहजे में बताकर इसरो ने लोगों का ध्‍यान अपनी ओर आकर्षित किया है। 

चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (LM) ने जब चंद्रयान-2 मिशन के ऑर्बिटर से दोतरफा कम्‍युनिकेशन स्‍थापित किया, तो इसकी जानकारी इसरो ने दिलचस्‍प अंदाज में शेयर की। स्‍पेस एजेंस‍ी ने ट्वीट में ‘वेलकम बडी' (स्वागत है दोस्त) जैसी शब्‍दावली को इस्‍तेमाल किया। इसी तरह एक अन्‍य ट्वीट में ‘थैंक्स फॉर द राइड, मेट' (सवारी के लिए शुक्रिया साथी) जैसे वाक्‍य का उपयोग किया गया। 

चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर और चंद्रयान-2 मिशन के ऑर्बिटर से जुड़े ट्वीट ने लोगों का दिल जीता है। इसरो ने ‘वेलकम बडी' वाक्‍य का इस्‍तेमाल किया था। इस पोस्‍ट को अबतक 36 लाख बार देखा जा चुका है। स्‍पेस एजेंसी लगातार लोगों को मिशन के बारे में अपडेट दे रही है। 
Advertisement
 

यह मिशन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कल शाम 6 बजकर 4 मिनट पर लैंड कर सकता है। विक्रम लैंडर के साथ ही प्रज्ञान रोवर भी चंद्रमा के साउथ पोल पर कदम रखने की कोशिश करेंगे। इसरो को इस मिशन से बहुत ज्‍यादा उम्‍मीदें हैं। एजेंसी अनुमान जता रही है कि इस बार वह मिशन में कामयाब होगी। कल शाम 5 बजकर 20 मिनट से चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लाइव देखा जा सकेगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.