Chandrayaan 3 : प्रज्ञान रोवर ने खींची विक्रम लैंडर की तस्‍वीर, चांद पर कैसा है उसका हाल? देखें तस्‍वीर

Pragyan Rover Captures Vikram Lander : एक ट्वीट में इसरो ने लिखा है, स्‍माइल प्‍लीज! प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की एक तस्वीर क्लिक की।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 30 अगस्त 2023 17:10 IST
ख़ास बातें
  • प्रज्ञान रोवर ने विक्रम को कैमरे में किया कैद
  • भारतीय समय के मुताबिक, आज सुबह ली गई फोटो
  • चांद की सतह पर मौजूद है विक्रम लैंडर

विक्रम लैंडर की यह तस्‍वीर प्रज्ञान रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे (NavCam) द्वारा ली गई।

Photo Credit: ISRO

Pragyan Rover Captures Vikram Lander : भारत का चंद्रयान-3 मिशन, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलता के साथ अपना मिशन पूरा कर रहा है। 23 अगस्‍त को विक्रम लैंडर ने चांद पर सफल लैंडिंग की थी। उसके साथ गया प्रज्ञान रोवर भी कुछ घंटों बाद चांद की सतह पर चहलकदमी करने लगा था। ‘विक्रम' और ‘प्रज्ञान' दोनों अपना काम पूरा कर रहे हैं। मिशन लॉन्‍च होने के बाद पहली बार विक्रम लैंडर की तस्‍वीर चांद की सतह पर खींची गई है। प्रज्ञान रोवर ने तस्‍वीर को कैद किया है, जिसे भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) ने रिलीज किया।   
 

Advertisement
एक ट्वीट में इसरो ने लिखा है, स्‍माइल प्‍लीज! प्रज्ञान रोवर ने आज सुबह विक्रम लैंडर की एक तस्वीर क्लिक की। मिशन की यह तस्‍वीर प्रज्ञान रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे (NavCam) द्वारा ली गई। NavCams को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला (LEOS) द्वारा डेवलप किया गया है। 
 

चांद की सतह पर सल्‍फर, ऑक्‍सीजन

भारतीय स्‍पेस एजेंसी ने मंगलवार को बताया था कि चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर पर लगे एक उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उसकी सतह में स्‍पष्‍ट रूप से सल्‍फर होने की पुष्टि की है। उसी उपकरण ने एल्युमीनियम, कैल्शियम, लौह, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैंगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता लगाया है, जिसकी उम्‍मीद इसरो ने की थी। एक पोस्‍ट में इसरो ने कहा, वैज्ञानिक प्रयोग जारी हैं...रोवर पर लगे एलआईबीएस उपकरण ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सतह में सल्‍फर होने की पुष्टि की है। हाइड्रोजन की तलाश जारी है। एलआईबीएस उपकरण को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम्स इसरो, बेंगलूरू की लैब में डेवलप किया गया है। 

चंद्रयान-3 दुनिया का पहला ऐसा मिशन है, जिसने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की है। भारत से पहले अमेरिका, चीन और रूस चांद पर पहुंचे हैं, लेकिन कोई भी आजतक चांद के दक्षिणी ध्रुव पर नहीं पहुंचा है। चांद के इस इलाके में जो भी प्रयोग हो रहे हैं, उनकी जानकारी सबसे पहले भारत को मिल रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  4. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  5. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  6. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  7. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  8. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  9. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  10. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.