Nikon Z8 Launched: 52.37 मेगापिक्सल CMOS सेंसर, 8K वीडियो रिकॉर्ड करने वाला Nikon Z8 कैमरा लॉन्च, जानें कीमत

Nikon Z8 के बॉडी व डिजाइन की बात करें तो यह एक कॉम्पेक्ट कैमरा के रूप में आता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 मई 2023 18:07 IST
ख़ास बातें
  • कैमरा में 52.37 मेगापिक्सल का फुलफ्रेम CMOS सेंसर दिया गया है।
  • यह 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।
  • Nikon Z8 में 25600 तक ISO सेंसिटिविटी दी गई है।

Nikon Z8 कैमरा में 52.37 मेगापिक्सल का फुलफ्रेम CMOS सेंसर दिया गया है

Photo Credit: Nikon

Nikon ने अपना नया मिररलेस कैमरा लॉन्च किया है। Nikon Z8 कंपनी की ओर से लेटेस्ट पेशकश है। Nikon Z9 की तरह इसमें कुछ बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस आने की बात कही गई है लेकिन प्राइस Z9 से कम रखा गया है। कंपनी के अनुसार इसे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी, दोनों के लिए ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके डाइमेंशन 144 x 118.5 x 83 mm और वजन 910 ग्राम है। इसमें कौन से स्पेक्स और फीचर्स दिए गए हैं, इस पर एक नजर डाल लेते हैं।
 

Nikon Z8 price

Nikon Z8 की कीमत 3,43,995 रुपये बताई गई है। इसकी सेल 25 मई से शुरू होने की बात कही गई है। एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कंपनी ने इसके लॉन्च की जानकारी दी है। साथ ही इसे खरीद के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। 
Advertisement
 

Nikon Z8 specifications, features

Nikon Z8 के बॉडी व डिजाइन की बात करें तो यह एक कॉम्पेक्ट कैमरा के रूप में आता है। इसके डाइमेंशन 144 x 118.5 x 83 mm और वजन 910 ग्राम है। कैमरा में 3.2 इंच की टच स्क्रीन मिलती है। इसमें 0.5 इंच का इलेक्ट्रॉनिक व्यू फाइंडर दिया गया है जिसमें कलर बैलेंस, और 18 लेवल की मेन्युअल ब्राइटनेस मिलती है। इसकी बिल्ट काफी मजबूत बताई गई है और यह धूल आदि में या हल्के झटके के साथ जल्दी से खराब नहीं हो सकता है। रात के समय में शूटिंग के लिए इस्तेमाल करना भी इसे आसान है, क्योंकि कंपनी ने इसमें बटनों के नीचे लाइट भी दी है। 

कैमरा में 52.37 मेगापिक्सल का फुलफ्रेम CMOS सेंसर दिया गया है जिसमें EXPEED 7 इमेज प्रोसेसर मिलता है। इसमें 493 ऑटोफोकस पॉइंट दिए गए हैं। यह वाइड वीडियो फॉर्मेट भी सपोर्ट करता है जिसमें 12-bit RAW, 10-bit ProRes 422 HQ, और N-Log शामिल हैं। यह 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। साथ ही 120fps पर 4K UHD और FHD रिकॉर्डिंग भी कर सकता है। 
Advertisement

Nikon Z8 में 25600 तक ISO सेंसिटिविटी दी गई है। इसमें हाई रिजॉल्यूशन जूम सपोर्ट भी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाईफाई, ब्लूटूथ. यूएसबी टाइप सी पोर्ट, यूएसबी पीडी, HDMI आउट, ऑडियो इनपुट और आउटपुट आदि का सपोर्ट दिया गया है। इसमें रीचार्ज की जा सकने वाली लीथियम आयन बैटरी पैक होकर आती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.