GoPro Hero 13 Black, Hero Action कैमरा होंगे 4 सितंबर को लॉन्च, जानें सबकुछ

GoPro जल्द ही नए GoPro Hero 13 Black कैमरा को लॉन्च करने वाला है। पिछले साल आए GoPro Hero 12 Black के अपग्रेड में नए फीचर्स होंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 सितंबर 2024 18:03 IST
ख़ास बातें
  • GoPro जल्द ही GoPro Hero 13 Black को लॉन्च करने वाला है।
  • GoPro Hero 13 Black में 1,900mAh की बड़ी बैटरी मिले की जानकारी है।
  • GoPro Hero 13 Black में 27 मेगापिक्सल सेंसर मिल सकता है।

GoPro Hero 13 Black में 27 मेगापिक्सल सेंसर मिल सकता है।

Photo Credit: GoPro

GoPro जल्द ही नए GoPro Hero 13 Black कैमरा को लॉन्च करने वाला है। पिछले साल आए GoPro Hero 12 Black के अपग्रेड में नए फीचर्स होंगे। इस साल गोप्रो स्टेबल से दो एक्शन कैमरे आएंगे। GoPro ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च की तारीख का खुलासा किया है, जहां दो नए एक्शन कैमरे लॉन्च किए जाएंगे। उनमें से एक GoPro Hero 13 Black होने की उम्मीद है, जबकि दूसरा छोटा कैमरा है। हाल ही में GoPro Hero 13 Black का एक हैंड्स-ऑन वीडियो भी लीक हो गया है। आइए GoPro Hero 13 Black के बारे में जानते हैं।
 


GoPro Hero 13 Black इस दिन होगा लॉन्च


Advertisement
GoPro ने एक एक्स पोस्ट में घोषणा की है कि एक लॉन्च इवेंट 4 सितंबर को सुबह 6 बजे पीटी (6:30 बजे IST) पर होगा। पोस्ट के साथ एक वीडियो में दो नए एक्शन कैमरों का डिजाइन दिखाया गया है, लेकिन कंपनी ने आगामी कैमरों के नाम नहीं बताए हैं। टीजर को देखकर यह माना जा सकता है कि उनमें एक GoPro Hero 13 Black और दूसरा एक छोटे साइज का एक्शन कैमरा लग रहा है। GoPro की वेबसाइट पर एक बैनर भी लगाया गया है, जहां दो नए कैमरों के लॉन्च की पुष्टि होती है। ऐसा ही एक और प्रमोशनल बैनर gppro.in वेबसाइट पर नजर आया है, जिससे पुष्टि होती है कि नए एक्शन कैमरे उसी दिन भारत में लॉन्च होंगे।


GoPro Hero 13 Black Features 


टिपस्टर इगोर बोगदानोव ने GoPro Hero 13 Black का एक हैंड्स-ऑन वीडियो शेयर किया है। इसमें कैमरा सेंसर के बगल में "13 ब्लैक" नाम के साथ कैमरे का डिस्प्ले नजर आता है। पावर/मोड बटन और "13 ब्लैक" ब्रांडिंग कैमरे के दाएं कॉर्नर पर नजर आता है। पहले लीक में दावा किया गया था कि GoPro Hero 13 Black में मौजूदा Hero 12 Black के जैसे कैमरा और रिकॉर्डिंग फीचर रहेंगे। इसमें 60 और 120 फ्रेम प्रति सेकंड (एफपीएस) पर 5.3K और 4K रिकॉर्डिंग के लिए 27 मेगापिक्सल सेंसर मिल सकता है। कैमरा मौजूदा मॉडल की तरह हाइपरस्मूथ 6.0 इमेज स्टेबिलाइजेशन और एचडीआर फीचर्स का भी सपोर्ट कर सकता है। हालांकि, GoPro Hero 13 Black में 1,900mAh की बड़ी बैटरी मिले की जानकारी है। खासतौर पर Hero 12 Black में 1,720mAh की सेल है। कथित Hero 13 Black के ऐड-ऑन ऑप्शन में एक मैक्रो और एक अल्ट्रा-वाइड लेंस, एक फ्लोटी एक्सेसरी और एक प्रोटेक्टिव स्लीव शामिल होने की उम्मीद है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.