24.2MP सेंसर, ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन के साथ Canon EOS R6 Mark II लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Canon ने EOS R6 Mark II की बर्स्ट शूटिंग क्षमता में सुधार किया है, जो इलेक्ट्रॉनिक शटर का इस्तेमाल करते हुए AE/AF ट्रैकिंग के साथ 20fps से 40fps तक जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 नवंबर 2022 10:37 IST
ख़ास बातें
  • Canon ने Canon EOS R6 Mark II को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है।
  • Canon EOS R6 Mark II की कीमत 2,43,995 रुपये है।
  • Canon EOS R6 Mark II में 24.2 मेगापिक्सल फुल फ्रेम CMOS सेंसर है।
कैमरा निर्माता कंपनी Canon ने Canon EOS R6 Mark II को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह EOS R6 का अपग्रेड है जो कि 2020 में पेश किया गया था। इसमें बेहतर सेंसर रेजॉल्यूशन, बर्स्ट शूटिंग कैपेसिटी, ऑटोफोकस और वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता मिलती है। Canon ने अपना नया RF135mm f/1.8L IS USM प्राइम लेंस भी लॉन्च किया जो कि इनबिल्ट ऑप्टिकल स्टेबलाइजेशन के साथ फोकल लेंथ के मार्केट में वर्तमान में इकलौता है। एल सीरीज से होने के चलते यह प्रोफेशनल-ग्रेड ग्लास है। यह खराब स्थितियों में डस्ट, पानी और झटके के लिए प्रतिरोधी है। आइए Canon के इस नए कैमरे के बारे में जानते हैं।
 

Canon EOS R6 Mark II की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Canon EOS R6 Mark II की कीमत 2,43,995 रुपये है। वहीं RF24-105mm f/4L IS USM प्रीमियम किट लेंस के साथ कीमत 3,43,995 रुपये है। वहीं आप इसे RF24-105mm f/4-7.1 IS STM किट लेंस के साथ 2,71,995 रुपये में ले सकते हैं। उपलब्धता की बात करें तो Canon का कहना है कि कैमरा और उसके साथ का सामान भारत में नवंबर के अंतर से उपलब्ध होगा। नया RF135mm f/1.8L IS USM प्राइम लेंस अकेले आपको 2,19,995 रुपये में मिलेगा, हालांकि भारत में उपलब्धता अभी तय नहीं की गई है।
 

Canon EOS R6 Mark II के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो Canon EOS R6 Mark II में 24.2 मेगापिक्सल फुल फ्रेम CMOS सेंसर दिया गया है जो कि EOS R6 में दिए गए 20 मेगापिक्सल सेंसर की तुलना में रेजोल्यूशन में अधिक है। हालांकि आईएसओ रेंज में कोई भी बदलाव नहीं है जो कि स्टिल के लिए 100 से 1,02,400 तक और 100 से 25,600 वीडियो के लिए है। Canon ने EOS R6 Mark II की बर्स्ट शूटिंग क्षमता में सुधार किया है, जो इलेक्ट्रॉनिक शटर का इस्तेमाल करते हुए AE/AF ट्रैकिंग के साथ 20fps से 40fps तक जा रहा है। मैकेनिकल शटर का इस्तेमाल करते हुए स्टिल्स के लिए बर्स्ट रेट अभी भी 12fps है। Canon EOS R6 Mark II में पुराने मॉडल के जैसा डिजाइन और बटन लेआउट है। इसमें इन-बॉडी 5 एक्सिस सेंसर स्टेबलाइजेशन और एक OLED इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडर है जिसमें 3.69 मिलियन-डॉट रेजॉल्यूशन है। 
Advertisement

ऐसा कहा जा रहा है कि ऑटोफोकस सिस्टम में सुधार हुआ है। यह अब कैमरे में एआई डीप लर्निंग टेक्नोलॉजी के चलते घोड़ों, ट्रेनों और हवाई जहाजों जैसे ज्यादा सब्जेक्ट्स का पता लगा सकता है। EOS R6 Mark II में एक डिजिटल टेलीकनवर्टर दिया गया है जो कि एक बटन के टैप करने पर फोकल लंबाई को 2X या 4X तक बढ़ा सकता है। EOS R6 Mark II से अब लंबे समय के लिए 4K 60fps वीडियो और अनलिमिटेड 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग शूट किया जा सकता है। स्लो-मोशन वीडियो के फैंस भी 1080p पर 180fps को इस्तेमाल कर पाएंगे।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कैमरा टाइप

Digital Camera

इफेक्टिव पिक्सल

24.2 मेगापिक्सल

सेंसर टाइप

CMOS

डिस्प्ले टाइप

LCD

डिस्प्ले साइज

3 इंच

बैटरी टाइप

Lithium ion

टचस्क्रीन

हां
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  4. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  6. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  7. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  8. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  9. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  10. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.