ब्लैकबेरी ब्रांड के स्मार्टफोन अब चीनी कंपनी टीसीएल बनाएगी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2016 13:56 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैकबेरी और टीसीएल के बीच हुआ समझौता
  • ब्लैकबेरी अब अपना ध्यान सॉफ्टवेयर बिजनेस पर क्रेंदित करेगी
  • टीसीएल अल्काटेल ब्रांड के फोन भी बचाती है
ब्लैकबेरी लिमिटेड ने जानकारी दी है कि चीन की टीसीएल कम्युनिकेशन्स टेक्नोलॉजी होल्डिंग्स लिमिटेड अब ब्लैकबेरी ब्रांड के मोबाइल फोन बनाएगी। इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में फोन बेचने की ज़िम्मेदारी भी टीसीएल की होगी। गौर करने वाली है कि कनाडा की इस स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपना ध्यान सॉफ्टवेयर पर केंद्रित कर दिया है। यह कंपनी का पहला लाइसेंसिंग डील है।

कंपनी ने बताया कि टीसीएल द्वारा बनाए गए डिवाइस में ब्लैकबेरी का सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर और सर्विस सूट भी मौज़ूद होगा। बता दें कि टीसीएल अल्काटेल ब्रांड के फोन भी बनाती है।
Advertisement

ब्लैकबेरी ने पहले ही बताया है कि वह सिर्फ सॉफ्टवेयर बिजनेस पर ध्यान लगाएगी। कंपनी पिछले कुछ सालों से घाटे में चल रहे मोबाइल बिजनेस को फायदा में लाने की कोशिश करती रही, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। ब्लैकबेरी मोबिलिटी सॉल्यूशन का ध्यान अब सिर्फ एप्लिकेशन बनाने और गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के ज्यादा सुरक्षित वर्ज़न डेवलप करने पर केंद्रित रहेगा।

ब्लैकबेरी ने सितंबर महीने में ऐलान किया था कि वह अपने स्मार्टफोन डिजाइन और प्रोडक्शन के काम को पूरी तरह से आउटसोर्स कर देगी। इसके एक महीने बाद एंड्रॉयड पर चलने वाले ब्लैकबेरी डीटेक60 को लॉन्च किया गया। यह टीसीएल के साथ समझौते में हुआ था।
Advertisement

समझौते के तहत, टीसीएल भारत, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश और इंडोनेशिया के अलावा अन्य देशों में ब्लैकबेरी ब्रांड के स्मार्टफोन बेच सकेगी।
Advertisement
 
कंपनी ने हाल ही में इंडोनेशिया की एक कंपनी के साथ साझेदारी की थी। इंडोनेशिया की बीबी मेराह प्यूटिह कंपनी घरेलू मार्केट में ब्लैकबेरी ब्रांड के स्मार्टफोन बनाएगी और बेचेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BlackBerry, TCL, BlackBerry Security Software, Mobiles, Smartphone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.