Zomato Platform Fees Hike: जोमैटो से खाना ऑर्डर करना हुआ और महंगा, कंपनी ने फीस में 67% बढ़ोतरी की

मार्च-तिमाही के शेयरहोल्डर्स के लेटर में, Zomato ने अपने मार्जिन में सुधार के लिए प्लेटफॉर्म फीस को भी मुख्य कारणों में से एक बताया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2024 15:50 IST
ख़ास बातें
  • Zomato ने प्लेटफॉर्म फीस को 6 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति ऑर्डर किया
  • 3 महीने पहले फीस को 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति ऑर्डर किया गया था
  • कंपनी का कहना है कि सेवाओं को बनाए रखने के लिए ऐसा किया गया है

Zomato ने तीन महीने पहले प्लेटफॉर्म फीस को 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये किया था

Photo Credit: Reuters

Zomato ने फेस्टिव सीजन के बीच अपनी प्लेटफॉर्म फीस को करीब 60 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ा दिया है। बता दें कि पिछले कुछ समय से भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी हर एक ऑर्डर पर 6 रुपये प्लेटफॉर्म फीस ले रही थी। इस फैसले को पहले से ही यूजर्स की आलोचनाओं से गुजरना पड़ रहा था और अब कंपनी ने इस फीस को बढ़ाने का फैसला लिया है। फीस में बढ़ोतरी के बाद से यूजर्स ने गुस्सा निकालने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। वहीं, Zomato के फाउंडर और सीईओ ने इस फैसले को लेकर प्रतिक्रिया भी दी है।

Zomato ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस को 6 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये प्रति ऑर्डर कर दिया है, जो करीब 67% का हाइक है। प्लेटफॉर्म फीस में यह पहली बढ़ोतरी नहीं है, क्योंकि करीब तीन महीने पहले ही फीस को 5 रुपये प्रति ऑर्डर से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति ऑर्डर किया गया था। खबर लिखते समय तक यह स्पष्ट नहीं था कि प्लेफॉर्म फीस को सभी शहरों में बढ़ाया गया है या चुनिंदा क्षेत्रों में।
Advertisement

Zomato की प्लेटफॉर्म फीस में हुए इस हाइक के बाद से यूजर्स सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "#Zomato ने प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया। वे स्पष्ट रूप से फेस्टिव रश का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने यह बकवास ₹2 P.O से शुरू की। और अब वे प्रतिदिन 20 लाख से अधिक ऑर्डर संभालते हुए कैश बटोरते हैं।"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "#Zomato ने फेस्टिव सीजन के लिए प्लेटफॉर्म फीस को 10 रुपये तक बढ़ा दिया है। यहां जस्टिफिकेशन है "आपको अब लत लग चुकी है इसलिए हमारा फर्ज है कि हम अब इसका पूरा फायदा उठाए। खाते रहें और ऐप पे बटन दबाते रहें। हमारा अगला वेंचर हेल्थ केयर पे है।"" वहीं एक यूजर लिखता है, "उसेन बोल्ट से भी तेज है जोमैटो की बढ़ती प्लेटफॉर्म फीस।"
Advertisement

Zomato ने बुधवार को ग्राहकों को ऐप में एक नोटिफिकेशन के जरिए कहा कि बढ़ी हुई फीस प्लेटफॉर्म को अपने बिलों का भुगतान करने में मदद करती है। "त्योहारों की भीड़ के दौरान सेवाओं को बनाए रखने के लिए इसमें थोड़ी बढ़ोतरी की गई है।"
Advertisement

बता दें कि मार्च-तिमाही के शेयरहोल्डर्स के लेटर में, Zomato ने अपने मार्जिन में सुधार के लिए प्लेटफॉर्म फीस को भी मुख्य कारणों में से एक बताया था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.