Zomato में फूड ऑर्डर करने के ये तरीके बचाएंगे आपका पैसा और समय! स्मार्ट बनने के लिए पढ़ें ये गाइड

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2024 20:11 IST
ख़ास बातें
  • Zomato ऐसे कई फिल्टर्स देता है, जो पैसा और टाइम बचाने में मदद करकते हैं
  • ऐप में Gold मेंबर्स के लिए स्पेशल फिल्टर आता है
  • रेटिंग या ऑफर्स के हिसाब से फिल्टर कर सकते हैं बेस्ट रेस्टोरेंट्स

Photo Credit: Reuters

Zomato ने खाने का ऑर्डर करना बेहद आसान बना दिया है। बस कुछ क्लिक्स और आपका मनपसंद खाना आपके दरवाजे तक पहुंच जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि Zomato पर कुछ ऐसे टिप्स और ट्रिक्स हैं, जिनकी मदद से आप अपने ऑर्डरिंग एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बना सकते हैं? अभी तक आप Zomato पर खाना ऑर्डर करने के लिए केवल रेस्टोरेंट्स या डिश सर्च करके अपने पसंदीदा डिश को ऑर्डर करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं, Zomato ऐसे कई फिल्टर्स देता है, जिनके जरिए आप अपने एक्सपीरिएंस को और बेहतर और आसान बना सकते हैं। चलिए बिना देरी किए आपको Zomato पर प्रो बनने के तरीके बताते हैं।
 

Search and compare cusines' prices directly

यह किसी भी रेस्टोरेंट में डिश ढूंढ़ने का सबसे कॉमन और आसान तरीका है, जिसमें आपको Zomato ऐप खोलना है और सीधा सर्च बटन पर टैप कर अपनी पसंदीदा डिश का नाम लिखना है। ऐसा करने से आपके आसपास के उन सभी रेस्टोरेंट्स के नाम आएंगे, जहां वो डिश उपलब्ध है।
Advertisement

हालांकि यहां यदि आप ध्यान देंगे, तो Resturant टैब के दाईं ओर एक Dishes टैब भी आता है, जो आपको उस रेस्टोरेंट के नाम के साथ-साथ उस जगह सर्च की गई डिश के प्राइस भी दिखाएगा। इससे आपको एक-एक करके रेस्टोरेंट के अंदर जाकर डिश के रेट देखने की जरूरत नहीं होगी और आप बाहर से ही सभी रेस्टोरेंट के प्राइस कंपेयर कर सकेंगे।
 

Veg Mode on Zomato

क्या आप जानते हैं कि Zomato में प्योर वेजिटेरियन्स के लिए एक स्पेशल मोड मिलता है, जिसे यूजर ऑन या ऑफ कर सकता है। यदि यह मोड ऑफ होता है, तो आपको Zomato वेज और नॉन-वेज दोनों रिकमेंडेशन देगा और साथ ही हर एक रेस्टोरेंट में दोनों कैटेगरी की डिश दिखाई देगी। हालांकि, यदि आप इस मोड को ऑन करते हैं, तो आपको केवल प्योर वेज रेस्टोरेंट की लिस्ट मिलेगी और हर एक रेस्टोरेंट में केवल वेज डिश दिखाई देंगी। यह मोड ऐप के होम पेज पर टॉप-राइट कॉर्नर पर प्रोफाइल पिक्चर के नीचे उपलब्ध है।
 

Filters on Zomato

यदि आप Zomato ऐप ओपन करते हैं, तो आपको थोड़ा नीचे आने पर आपके आसपास के सभी रेस्टोरेंट्स की लिस्ट मिलेगी। यहां आप Zomato द्वारा दिए जाने वाले कई काम के फिल्टर्स का इस्तेमाल कर अपना फूड ऑर्डरिंग एक्सपीरिएंस बेहतर बना सकते हैं। नीचे हम आपको सभी फिल्टर के बारे में बता रहे हैं:-
  • Sort: यहां डिफॉल्ट रूप से Relevance ऑप्शन सेलेक्टेड होता है, जो आपको आपके पिछले ऑर्डर के हिसाब से आपके आसपास के रेस्टोरेंट्स को दिखाता है। आप Rating को 'High to Low' चुन सकते हैं, जो आपको ऊपर से नीचे की ओर अच्छी से बुरी रेटिंग वाले रेस्टोरेंट्स दिखाएगा। आप Delivery Time को 'Low to High' कर सकते हैं, जो सबसे पहले उन रेस्टोरेंट्स को दिखाएगा, जो आपकी लोकेशन पर सबसे पहले ऑर्डर डिलीवर कर सकते हैं। Cost को 'Low to High' या 'High to Low' करने से रेस्टोरेज कीमत के हिसाब से फिल्टर हो सकते हैं। आखिर में Distance के हिसाब से 'Low to High' ऑप्शन चुनने से आपके लोकेशन के सबसे करीब स्थित रेस्टोरेंट सबसे ऊपर दिखाई देंगे।
  • Near and Fast: जैसा कि नाम से पता चलता है, यदि आप इस फिल्टर को चुनते हैं, तो आपको सबसे ऊपर वो रेस्टोरेंट दिखाई देंगे, जो आपकी लोकेशन के सबसे करीब तो है ही, साथ ही वो आपके ऑर्डर को जल्द से जल्द डिलीवर करने में सक्षम हो सकते हैं।
  • Gold Offers: यदि आप Zomato Gold मेंबर हैं, तो आपके लिए यह फिल्टर बड़े काम का साबित हो सकता है। इसे सलेक्ट करने से आपको लिस्ट में वो रेस्टोरेंट दिखाई देंगे, जो Gold मेंबरशिप पर एक्स्ट्रा डिस्काउंट देते हैं।
  • Great Offers: यदि आप गोल्ड मेंबर नहीं है, तो आप इस फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको लिस्ट में वो रेस्टोरेंट दिखाई देंगे, जो फूड ऑर्डरिंग पर मोटा डिस्काउंट देते हैं या जहां प्राइस डिस्काउंट के बजाय BOGO ऑफर या किसी डिश के साथ कुछ न कुछ फ्री मिलता है।
  • Rating 4.0+: हम सभी उन रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करना पसंद करते हैं, जिन्हें अच्छी रेटिंग मिली हो। ऐसे में आप इस ऑप्शन को सलेक्ट कर सकते हैं, जो केवल उन रेस्टोरेंट को लिस्ट में रखेगा, जिनकी औसत रेटिंग 4.0 या उससे अधिक हो।
  • Schedule: यदि आप पहले ऑर्डर कर उसे बाद में कभी डिलीवर करवाना चाहते हैं, तो आपके लिए यह फिल्टर काम का है। इसे सलेक्ट करने पर उन रेस्टोरेंट की लिस्ट आएगी, जो आपको अपनी फूड डिलीवरी को शेड्यूल करने की सुविधा देते हैं।
  • Previously Ordered: यदि आप ज्यादातर एक तरीके की डिश या कुछ चुनिंदा रेस्टोरेंट से ही ऑर्डर करते हैं, तो आपको यह फिल्टर चुनना चाहिए, क्योंकि यह आपको आपके पिछले सभी ऑर्डर के आधार पर रेस्टोरेंट्स दिखाएगा।
  • Cusines: यदि आप डिश की कैटेगरी के आधार पर रेस्टोरेंट चाहते हैं, तो यह ऑप्शन काम का है। इसमें आपको नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन, चाइनीज, जैन, मुगलई, इटालियन सहित करीब 75 कैटेगरी मिलेंगी।
 

Collections in Zomato

Zomato Collections ऑप्शन अपने ऑर्डरिंग एक्सपीरिएंस को पर्सनलाइज करने का सबसे अच्छा तरीका है। कलेक्शन में आप अपने हिसाब से एक या एक से अधिक कलेक्शन बना सकते हैं। यहां आप अपने पसंदीदा डिश या रेस्टोरेंट को जोड़ सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको ऐप में होम पेज पर Collections टैब पर टैप करना होगा। अब आपको 'Create a new collection' ऑप्शन दिखाई देगा। इसमें टैब करने के बाद आपको अपने कलेक्शन को एक नाम देना होगा। अब इस कलेक्शन के अंदर आप अपनी पसंदीदा डिश या रेस्टोरेंट को जोड़ सकते हैं। यह कैटेगरी बनाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन है, जहां आप किसी खास तरह के कैटेगरी की डिश या उससे संबंधित रेस्टोरेंट को इक्ट्ठा कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.