अब YouTube पर नहीं दिखेंगे Ads? इस ब्राउजर में फ्री मिल रहा है फीचर

DuckDuckGo ने अपने ब्राउजर में नया YouTube Ad Blocking फीचर जोड़ा है। इसकी मदद से वीडियो शुरू होने से पहले और बीच में आने वाले ज्यादातर Ads को ब्लॉक किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 12:50 IST
ख़ास बातें
  • DuckDuckGo में YouTube Ad Blocking फीचर जोड़ा गया
  • वीडियो शुरू होने और बीच के Ads ब्लॉक होंगे
  • Android पर फीचर को मैन्युअली ऑन करना होगा

Photo Credit: Unsplash/ appshunter.io

प्राइवेसी फोकस्ड ब्राउजर DuckDuckGo ने एक नया फीचर पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर्स YouTube पर दिखने वाले ज्यादातर वीडियो Ads को ब्लॉक कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर वीडियो शुरू होने से पहले आने वाले Ads और वीडियो के बीच में दिखने वाले Ads, दोनों को ब्लॉक करने का काम करेगा। फिलहाल यह फीचर iOS, Mac और Windows पर डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध है, जबकि Android यूजर्स इसे Settings में जाकर मैन्युअली ऑन कर सकते हैं।

DuckDuckGo ने बताया कि यह नया फीचर उसके पहले से मौजूद Duck Player से अलग है। Duck Player का उद्देश्य यूजर्स की प्राइवेसी बढ़ाना और ट्रैकिंग कुकीज को रोकना है, जबकि नया फीचर सीधे YouTube वेबसाइट पर दिखने वाले वीडियो Ads को ब्लॉक करने के लिए बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि दोनों फीचर्स को एक साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

नए Ad Blocking सिस्टम के लिए DuckDuckGo ने uBlock Origin की कम्युनिटी द्वारा मेंटेन किए जाने वाले फिल्टर लिस्ट का इस्तेमाल किया है। इसके साथ कंपनी ने अपने कुछ अतिरिक्त कम्पैटिबिलिटी नियम भी जोड़े हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा Ads को ब्लॉक किया जा सके। हालांकि, कंपनी का कहना है कि YouTube समय-समय पर Ads दिखाने का तरीका बदलता रहता है, इसलिए कुछ समय के लिए यह फीचर काम करना बंद कर सकता है, जब तक फिल्टर लिस्ट अपडेट नहीं हो जाती।

कंपनी ने यह भी बताया कि नया फीचर इस्तेमाल करने पर कुछ मामलों में वीडियो लोड होने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। हालांकि, एक बार वीडियो चलने के बाद प्लेबैक सामान्य अनुभव की तरह ही रहेगा। DuckDuckGo ने यूजर्स से इस फीचर को टेस्ट करने और ब्राउजर के जरिए गुमनाम फीडबैक भेजने की भी अपील की है, क्योंकि फिलहाल यह नया फीचर शुरुआती चरण में है।

DuckDuckGo अब उन ब्राउजर्स की सूची में शामिल हो गया है, जिनमें बिल्ट-इन Ad Blocker मिलता है। इससे पहले Brave और Opera भी अपने ब्राउजर्स में ऐसे फीचर्स दे चुके हैं, जो बिना किसी थर्ड-पार्टी एक्सटेंशन के YouTube पर आने वाले ज्यादातर Ads को ब्लॉक कर सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: DuckDuckGo, YouTube, Ad Blocker, Browser, Privacy, Tech News
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.