नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद

YouTube ने नया फीचर रोलआउट किया है, जिससे यूजर्स Shorts फीड को कम या लगभग हाइड कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026 22:17 IST
ख़ास बातें
  • YouTube अब Shorts को 0 मिनट टाइमर से हाइड करने देगा
  • होमपेज पर Shorts फीड लगभग पूरी तरह बंद हो सकती है
  • फीचर से यूजर्स को कंटेंट पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा

Photo Credit: Pexels

Google के वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube ने एक नया फीचर रोलआउट किया है, जिससे यूजर्स Shorts को काफी हद तक कम या लगभग हाइड कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर यूजर्स को Shorts फीड पर ज्यादा कंट्रोल देने के लिए लाया गया है, जिससे वे अपनी पसंद के हिसाब से कंटेंट एक्सपीरियंस सेट कर सकें।

YouTube ने पहले अक्टूबर 2025 में Shorts के लिए टाइमर फीचर पेश किया था, जिसमें यूजर्स 15 मिनट से लेकर 2 घंटे तक की लिमिट सेट कर सकते थे। अब इस फीचर को अपडेट करते हुए कंपनी ने इसे और आगे बढ़ाया है, जहां यूजर्स टाइमर को 0 मिनट पर भी सेट कर सकते हैं।

Advertisement

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को Settings में जाकर Time Management सेक्शन में जाना होगा और Shorts feed limit ऑप्शन में 0 मिनट चुनना होगा। इसके बाद ऐप होम फीड में Shorts दिखाना लगभग बंद कर देगा, क्योंकि लिमिट पहले ही खत्म मानी जाएगी।

हालांकि, Verge के मुताबिक यह पूरी तरह से Shorts को हटाता नहीं है। यूजर्स को कुछ Shorts Subscriptions या अन्य सेक्शन में दिखाई दे सकते हैं, लेकिन होमपेज पर मिलने वाला लगातार स्क्रॉल काफी हद तक रुक जाता है।

YouTube ने Shorts को TikTok के मुकाबले में पेश किया था और तब से इसे काफी प्रमोट किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म का एल्गोरिद्म यूजर्स को लगातार छोटे वीडियो दिखाता है, जिससे कई बार लॉन्ग वीडियो ढूंढना मुश्किल हो जाता है। कई यूजर्स ने इसे लेकर शिकायत भी की थी कि Shorts फीड ज्यादा डिस्ट्रैक्टिंग और रिपिटेटिव हो सकती है। ऐसे में यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, जो अपने होमपेज को क्लीन रखना चाहते हैं और Shorts को कम देखना चाहते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  4. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  5. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  6. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  7. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  8. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  9. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
  10. ₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.