Uber ऐप पर आया नया फीचर, दोस्तों के साथ कैब शेयर करना हुआ आसान

उबर ने अपने यूज़र के लिए राइड बुक करने का अनुभव बेहतर बना दिया है। अब यूज़र अपनी राइड के बीच में तीन और स्टॉप को जोड़ सकते हैं जिसकी मदद से यूज़र अपनी पसंद के लोगों के साथ कैब साझा कर पाएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2017 12:45 IST
ख़ास बातें
  • अब यूज़र अपनी राइड के बीच में तीन और स्टॉप को जोड़ सकते हैं
  • उबर के नए फीचर को भारत में भी रोलआउट कर दिया गया है
  • स्टॉप वाले फीचर को "+" आइकन पर टैप करके एक्टिव कर सकते हैं
उबर ने अपने यूज़र के लिए राइड बुक करने का अनुभव बेहतर बना दिया है। अब यूज़र अपनी राइड के बीच में तीन और स्टॉप को जोड़ सकते हैं जिसकी मदद से यूज़र अपनी पसंद के लोगों के साथ कैब साझा कर पाएंगे। भारतीय कंपनी ओला ने अभी तक ऐसा कोई फीचर पेश नहीं किया है। उबर के नए फीचर को भारत में भी रोलआउट कर दिया गया है।

आप उबर ऐप में मल्टीपल स्टॉप वाले फीचर को "+" आइकन पर टैप करके एक्टिव कर सकते हैं। सबसे पहले आपको "where to?" सेक्शन में सफर का आखिरी स्थान बताना होगा। इसके बाद आप ट्रिप के दौरान किन-किन जगहों पर रुकना चाहते हैं? उनके बारे में ब्योरा दे सकते हैं। अब आपके लिए अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ कहीं भी एक साथ जाना और सुगम हो जाएगा।

दूसरी तरफ, उबर ड्राइवर ऐप गाड़ी के चालक को रियल टाइम अपडेट देता रहेगा।

गौर करने वाली बात है कि ट्रिप के दौरान लगने वाला किराया सफर किए गए किलोमीटर पर निर्भर करेगा। और अगर आप उबरपूल को इस्तेमाल में ला रहे हैं तो यह फीचर किसी काम का नहीं है।
Advertisement

उबर ने फिलहाल यह साफ नहीं किया है कि नया फीचर ऐप को अपडेट करने के बाद मिलेगा या यह बदलाव सर्वर के ज़रिए आएगा। लेकिन इतना तय है कि नया फीचर जल्द ही आपके उबर ऐप में आ जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Uber, Uber App, Uber Feature
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.