Yes Bank पर गिरी गाज़ तो मुश्किल में फंसे Flipkart, PhonePe और Swiggy

Yes Bank की खबर आते ही सोशल मीडिया पर कई PhonePe यूज़र्स ने लेन-देन ना कर पाने की समस्या की शिकायत की है। गुरुवार देर रात पोस्ट किए गए एक ट्वीट के जरिए फोनपे ने आउटेज की बात की पुष्टी की इसे "अनिर्धारित मेंटेनेंस गतिविधि" बताया।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 मार्च 2020 19:25 IST
ख़ास बातें
  • Yes Bank की खबर सामने आने के बाद PhonePe में लेन-देन प्रभावित हुआ है
  • फ्लिपकार्ट ने फोनपे के जरिए लेन-देन का विकल्प हटा दिया है
  • स्विगी से खाना ऑर्डर करने में फिलहाल यूपीआई का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता

Yes Bank की खबर के बाद से स्विगी ने यूपीआई विकल्प बंद कर दिया है

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने गुरुवार को Yes Bank पर स्थगन प्रस्ताव रखा है, जिसके बाद अब यस बैंक ग्राहक प्रति महीना केवल 50,000 रुपये पैसा निकाल सकता है। अचानक सामने आई इस खबर ने सिर्फ यस बैंक खाताधारकों को ही नहीं, बल्कि भारत में कई थर्ड-पार्टी ऐप्स और फिनटेक स्टार्टअप्स को भी प्रभावित किया है। सबसे अधिक प्रभावित ऐप्स में से एक PhonePe है, जिसने यस बैंक द्वारा स्थगन की घोषणा के सार्वजनिक होते ही पूरी तरह से आउटेज का सामना करना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं, इस खबर का प्रभाव फूड डिलिवरी ऐप स्विगी और ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट पर भी दिखाई दिया है।

सोशल मीडिया पर कई PhonePe यूज़र्स ने लेन-देन ना कर पाने की समस्या की शिकायत की है। गुरुवार देर रात पोस्ट किए गए एक ट्वीट के जरिए फोनपे ने आउटेज की बात की पुष्टी की इसे "अनिर्धारित मेंटेनेंस गतिविधि" बताया।

हालांकि, फोनपे के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर निगम ने शुक्रवार यानी आज पुष्टि की है कि यह मुद्दा यस बैंक के अपडेट के कारण है।

फोनपे उन अनेकों स्टार्टअप्स में से एक है, जिसके पास यस बैंक अधिग्रहण बैंक के रूप में है या भुगतान सेवा प्रदाता (PSP) है। स्विगी में भी यूपीआई भुगतान का सपोर्ट करने वाले बैंकों की लिस्ट में यस बैंक भी है, इसलिए स्विगी ने यूपीआई अकाउंट का उपयोग करके खाना ऑर्डर करने का विकल्प ऐप से हटा दिया है। इसी तरह फ्लिपकार्ट ने भी फोनपे का उपयोग करके भुगतान करने के विकल्प को हटा दिया है। पेमेंट गेटवे रेज़रपे भी यस बैंक का अपने बैकएंड में उपयोग करता है। कंपनी ने बताया है कि पेमेंट गेटवे सेवाएं फिलहाल अप्रभावित हैं, जबकि गेटवे की कुछ अन्य सेवाएं यस बैंक की खबर के कारण प्रभावित हो सकती हैं।
Advertisement

एयरटेल पेमेंट्स बैंक और सीआरईडी जैसी कंपनियों ने सोशल मीडिया पर यह स्पष्ट किया है कि यह खबर उनके संचालन पर क्या प्रभाव डालेगा।
 

Advertisement
यस बैंक भारत के प्रमुख निजी बैंकों में से एक है जो पावर स्टार्टअप को कई समाधान प्रदान कर रहा है। पिछले साल नवंबर में मुंबई स्थित बैंक ने एपीआई सैंडबॉक्स के रूप में Yes Fintech डेवलपर प्लेटफॉर्म को 50 से अधिक वर्चुअल एपीआई के साथ लॉन्च किया, ताकि स्टार्टअप और व्यक्तिगत डेवलपर्स को अपने ऐप के लिए बैंकिंग इंटिग्रेशन का टेस्ट करने दिया जा सके।
 

थर्ड-पार्टी ऐप और पेमेंट प्लेटफॉर्म पर इस खबर के प्रभाव के साथ-साथ, यस बैंक की खुद की ऐप और नेटबैंकिंग सेवाओं पर भी प्रभाव पड़ा है और इन तक पहुंच फिलहाल बंद हो गई है। इसका मतलब है कि यदि आपके पास यस बैंक खाता है, तो आप अपने फंड को किसी और बैंक में ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा किसी जगह भुगतान करने के लिए नेटबैंकिंग का उपयोग भी नहीं कर सकेंगे। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है, उम्मीद है कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जानी चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  3. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  4. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  5. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  6. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  7. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  10. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.