याहू ने विडोंज़ और मैक के लिए लॉन्च किया अपग्रेडेड मैसेंजर ऐप

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 29 जुलाई 2016 16:02 IST
याहू ने शुक्रवार को विडोंज और मैक के लिए अपग्रेडेड मैसेंजर ऐप जारी किया। अब उपभोक्ता ना सिर्फ मैसेज बल्कि फोटो और एनिमेटेज जिफ़ भी इसके माध्यम से तेजी से भेज सकेंगे। याहू ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर बताया कि इस ऐप का अपडेटेड वर्शन इसके पिछले साल दिसंबर में सफलतापूर्वक जारी करने के बाद लाया गया है।

अब इस ऐप में कई नए फीचर शामिल किए गए हैं, जिसमें 'ड्रैग एंड ड्रॉप' विकल्प भी है, जो प्रयोक्ता को कई सारी तस्वीरों को एक बार में साझा करने की सुविधा प्रदान करता है और पसंदीदा तस्वीर को लाइक करने की सुविधा भी देता है।

मैसेंजर के डेस्कटॉप नोटिफिकेशन के प्रयोग से उपभोक्ता अपने परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के जरूरी संदेशों के गुम होने की चिंता किए बगैर कई सारे कार्य एक साथ निपटा सकते हैं।

याहू ने इसके अलावा अनसेंड बटन भी शुरू की है, जो डेस्कटॉप का अब तक का सबसे प्रसिद्ध फीचर है। यह प्रयोक्ता को अपने भेजे गए संदेश, फोटो या जीआईएफ को वापस लेने की सुविधा देता है, यहां तक कि जब आप सेड पर चटका लगा चुकें हों, उसके बाद भी।
Advertisement

कंपनी ने बताया कि याहू मैसेंजर का अपग्रेडेड डेस्कटॉप ऐप विंडोज और मैक पर 5 अगस्त से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Yahoo, Yahoo messenger, windows, mac, app, Upgraded messenger app
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  2. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.